संजु चौधरी, शिमला: कैंसर के आंकड़े देश व प्रदेश में बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। दुनिया का शायद ही कोई देश या शायद ही कोई राज्य हो, जहां कैंसर पीड़ित लोग संघर्ष न कर रहे हों। कैंसर सिर्फ कैंसर पीड़ित ही नहीं, बल्कि उनके परिवार और उनकी देखभाल करने वाले के लिए भी बहुत सारा तनाव लेकर आता हैं। कैंसर से जूझ रहे मरीजों को इलाज की प्रक्रिया से गुजरने के लिए बहुत अधिक भावनात्मक और मानसिक समर्थन की आवश्यकता होती है। इसी भावनात्मक फल के तहत बिशप कॉटन स्कूल के छात्रों ने कैंसर पीड़ित रोगियों का मनोरंजन किया।
ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स संस्था की ओर से रविवार को कैंसर पीड़ित रोगियों व उनके तीमारदारों को बिशप कॉटन स्कूल ले जाया गया, जहां स्कूली छात्रों की ओर से नृत्य का आयोजन किया गया। वहीं विभिन्न खेलों के माध्यम से उनका मनोरंजन किया गया। उसके बाद छात्रों ने मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए लंच का आयोजन भी किया।
बिशप कॉटन स्कूल के छात्र मितांश मिश्रा व अभिमन्यु ने कहा कि आज ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स संस्था की मदद से कैंसर पीड़ित मरीजों को यहां बुलाया गया जिससे हम भी मरीजों के लिए कुछ कर सकें। उन्होंने कहा कि आज उनके लिए यहां विभिन्न प्रकार की खेलों का आयोजन किया गया साथ ही उनके मनोरंजन के लिए नृत्य का आयोजन भी किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य से कैंसर से जूझ रहे मरीजों का कुछ समय के लिए जहां हम मनोरंजन करने का प्रयास कर रहे है वहीं इस कार्य से सुकून भी मिलता हैं।
वहीं ऑलमाइटी ब्लेसिंग संस्था के अध्यक्ष सरबजीत बॉबी ने कहा एक अनूठे प्रयास के तहत आज लगभग 50 कैंसर रोगियों वे उनके तीमारदारों को बिशप कॉटन स्कूल लाया गया हैं। यहां स्कूली बच्चों की ओर से उनके मनोरंजन के लिए खेलों व नृत्य का आयोजन के किया गया हैं। मरीज व उनके तीमारदार अस्पताल में कभी कभी मानसिक दबाव में आ जाते हैं । इस दबाव को दूर करने व बच्चों को बताना की दर्द का एहसास करवाना कि दर्द क्या होता हैं,रोगियों को अस्पताल के माहौल में वह खुशियां नहीं मिल पाती जो अस्पताल से बाहर आकर मिलती हैं। इससे कहीं न कहीं उनका मानसिक दबाव भी कम होता हैं।
उन्होंने कहा कि एक दिन की खुशी जहां कैंसर पीड़ितों व उनके तीमारदारों को मिलती हैं वहीं बच्चों को भी कुछ सीखने को मिलता हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास रहेगा जो यह नई पहल शुरू की गई है वह भविष्य में भी जारी रहे।
