By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: फूलों की खुशबू से महक उठी शिव कुमार के जीवन की राह, पॉलीहाउस में फूल लगा कर कमा रहे लाखों की आमदनी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > फूलों की खुशबू से महक उठी शिव कुमार के जीवन की राह, पॉलीहाउस में फूल लगा कर कमा रहे लाखों की आमदनी
healthhimachalNews

फूलों की खुशबू से महक उठी शिव कुमार के जीवन की राह, पॉलीहाउस में फूल लगा कर कमा रहे लाखों की आमदनी

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/05/29 at 10:01 AM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर : फूल जहां घरों में सजावट के काम आते हैं तो शादी ब्याह के साथ ही किसी के सम्मान और अंतिम क्षण या फिर किसी भी खास मौके की सजावट के भी काम आते हैं। यह अपनी खुश्बू से जहां लोगों के जीवन को महकाते हैं तो वहीं यही फूल आमदनी का भी बेहतरीन साधन बन जाते हैं। इन्ही फूलों की बदौलत आज हमीरपुर जिला के शिव कुमार बेहतरीन आमदनी कमा रहे हैं।
फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करके किसानों और बागवानों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रदेश सरकार की विभिन्न सब्सिडी योजनाओं के सराहनीय परिणाम सामने आ रहे हैं।  उद्यान विभाग की पॉलीहाउस अनुदान योजना के कारण ही आज हमीरपुर जिले के एक छोटे से गांव उखली के किसान शिव कुमार लाखों के फूल दिल्ली तक पहुंचा रहे हैं। उद्यान विभाग की इस योजना से मानों शिव कुमार की तकदीर ही खिल उठी है
उखली के किसान  शिव कुमार अपने गांव में ही सब्जी बेचकर जैसे-तैसे परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। सुबह से लेकर शाम तक सब्जी की बिक्री से होने वाली आय और कृषि योग्य थोड़ी सी जमीन से पत्नी वंदना, बूढ़ी माता और बेटियों वाले परिवार का गुजारा मुश्किल से हो पा रहा था। शिव कुमार को उद्यान विभाग की पॉलीहाउस अनुदान योजना का लाभ उठाते हुए लगभग 3000 वर्गमीटर का पॉलीहाउस लगाया। उद्यान विभाग की तरफ योजना के तहत 85 प्रतिशत अनुदान शिवकुमार को दिया गया ।
शिवकुमार ने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में सात दिन का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद पॉलीहाउस में कारनेशन फूल की खेती आरंभ की, जिसकी दिल्ली जैसे बड़े शहरों में काफी मांग रहती हैं। शिव कुमार का यह प्रयोग पूरी तरह कामयाब रहा और उन्हें एक पॉलीहाउस से ही अच्छी आमदनी होने लगी। आजकल वह पांच से सात लाख रुपये तक के कारनेशन फूल बेच रहे हैं। इससे न केवल शिव कुमार के परिवार की आजीविका चल रही है, बल्कि कई अन्य लोगों को भी रोजगार मिल रहा हैं।
प्रदेश सरकार की इस योजना की प्रशंसा करते हुए शिव कुमार ने बताया कि 85 प्रतिशत अनुदान वाली इस योजना के माध्यम से किसानों-बागवानों को इतनी मदद मिलती है, जितनी मदद शायद उनके अपने सगे-संबंधी भी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पोली हाउस में कारनेशन फूल की खेती के चलते उन्हें काफी लाभ पहुंच रहा है और अन्य प्रदेशों में भी वे अपने फूलों को भेज कर सालाना 5 से 7 लाख कमा रहे हैं ।
TAGGED: earning, flowers, fragrance, hamirpur, millions, polyhouse, Shiv Kumar
admin May 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिशप कॉटन स्कूल के बच्चों ने बांटा कैंसर पीड़ितों का दर्द ,नृत्य व खेल के माध्यम से किया रोगियों व तीमारदारों का मनोरंजन
Next Article हमीरपुर कॉलेज में नैक ग्रेडिंग से पहले हर्बल गार्डन के साथ केमिकल वेस्ट ट्रीटमेंट गार्डन ओर रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम्स होगा तैयार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

पंचायत चुनावों में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी, हमीरपुर में महिला उम्मीदवारों पर जनता का भरोसा

Ago

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?