बद्दी :जगत सिंह (TSN)- जिला पुलिस बद्दी द्वारा पुलिस सप्ताह दिवस इस बार बरोटीवाला पुलिस थाना में मनाया गया । बता दें कि एएसपी बद्दी रमेश कुमार की अध्यक्षता में दून पब्लिक स्कूल के बच्चों को बरोटीवाला पुलिस थाना का दौरा करवाया गया ।
इस अवसर पर बरोटीवाला पुलिस थाना में किस तरह पुलिस लोगों की मदद करती है और कानून एवं यातायात नियम और नशों से दूर रहने के लिए बच्चों को जागरूक किया गया । इस दौरान बच्चों ने भी गंभीरता से अधिकारियों द्वारा बताई गई जानकारी के बारे में रुचि दिखाई और नशों से दूर रहने का भी संकल्प लिया । इसके साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को नशों जैसी बुराई से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया ।
