By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुलदीप राठौर बोले…नशे के सौदागरों के खिलाफ और सख्ती से पेश आए सरकार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कुलदीप राठौर बोले…नशे के सौदागरों के खिलाफ और सख्ती से पेश आए सरकार
himachalpolitical

कुलदीप राठौर बोले…नशे के सौदागरों के खिलाफ और सख्ती से पेश आए सरकार

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/10/27 at 4:48 PM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज (TSN)- बीते रोज हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित NIT से सामने आए नशे के प्रकरण ने प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं । इसको लेकर जहां सरकार हरकत में है और कार्रवाई करने में जुटी है तो वहीं विपक्ष भी लगातार सरकार पर हमलावर है । ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है और सरकार से मामले में और ज्यादा सख्ती से पेश आने की उम्मीद जताई है । इस दौरान उन्होंने नशे के व्यापार में संलिप्त बड़े सौदागरों को पकड़ने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की सरकार से मांग की ।कुलदीप सिंह राठौड़ ने भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को भी जवाब दिया और पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा भी ठोका ।

नशे के व्यापार में बड़ी मछलियों को पकड़ने की जरूरत

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि बीते कुछ समय से जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ रहा है,यह बहुत गंभीर विषय है।एनआईटी के प्रकरण से अभिभावकों में भी चिन्ता बढ़ी है और जिस तरह से हॉस्टल में नशे का व्यापार चल रहा है वह बेहद चिंताजनक है। वहीं कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि उन्हें ज्ञात हुआ है कि सरकार की ओर से कार्रवाई भी की गई है, लेकिन उन्होंने कहा कि मामले में ज्यादा सख्ती से पेश आने की जरूरत है, नशे के सौदागरों के खिलाफ साधारण कार्यवाही से काम नहीं चलेगा इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है । कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि अगर कोई राजनेता भी इस तरह के कृत्यों में सम्मिलित पाया जाता है या नशे के सौदागर को शय देता है तो उसके खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए । वहीं शिमला के आस पास भी नशे के बढ़ते व्यापार को लेकर AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि शिमला में भी अगर इस तरह का मामला है तो वह इस बारे में पुलिस प्रशासन से बातचीत करेंगे । उन्होंने कहा कि नशे के व्यापार में बड़ी मछलियों को पकड़ने की जरूरत है और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ।

संबित पात्रा के बयान पर किया पलटवार

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के बयान पर पलटवार करते हुए कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार अपनी गारंटीयों को पूरा कर रही है । बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में बड़ी प्राकृतिक आपदा आई जिसके चलते सब कुछ प्रभावित हुआ । ऐसे में अब सरकार जल्द ही अपनी गारंटी को पूरा करेगी । राठौर ने आगामी पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा भी ठोका । उन्होंने कहा कि आने वाले पांच राज्यों के चुनाव में भी कांग्रेस की स्थिति बेहद मजबूत है और चुनाव के बाद ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस पार्टी ही सरकार बनने जा रही है ।

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वास्थ्य को लेकर कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर पूरा प्रदेश चिंतित हैं । उन्होंने कहा कि वे भगवान से प्रार्थना करेंगे की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के सुक्खू जल्द से जल्द ठीक होकर काम पर लौटे और अपने दायित्व का निर्वहन करें ।

TAGGED: Shimla congress national spokesperson
Chandrika October 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डॉक्टर अंजु शर्मा को दिलवाई हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य पद की शपथ
Next Article दून पब्लिक स्कूल के बच्चों को करवाया गया बरोटीवाला पुलिस थाना का दौरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?