संजीव महाजन, नूरपुर: पठानकोट में एक स्कूल की ओर से आयोजित डांस और चैस प्रतियोगिता में आई टी नेक्स्ट जनरेशन स्कूल के विद्यार्थियों ने इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता व इंटर स्कूल चैस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल के छात्रों ने स्कूल का नाम चमकाया है। इस प्रतिस्पर्धा में क्षेत्र के आस-पास के स्कूलों ने भी भाग लिया। डांस प्रतियोगिता में आई टी नेक्स्ट जेनरेशन कक्षा चौथी की मानवी, कक्षा नौंवी की तन्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा छठी की अक्षरा दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा चैस प्रतियोगिता में कक्षा छठी का लक्ष्य वर्मा प्रथम स्थान पर रहा जबकि कक्षा पांचवीं का सचित व कक्षा सातवीं का हरप्रीत दूसरे स्थान पर रहे, जबकि जाह्नवी ओर अनवी ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
स्कूल प्रधानाचार्य नीरज चड्डा ने कहा कि हमारे स्कूल के बच्चों ने पंजाब सरना में डांस प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें हमारे स्कूल के बच्चे प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं बच्चों ओर बच्चों के माता पिता को भी बधाई देता हूं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। वहीं स्कूल छात्रा ने कहा कि उन्होंने इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता में भाग लिया और विजेता रही हूं। मैं स्कूल प्रधानाचार्य व अध्यापकों का भी धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे प्रतियोगिता में भाग लेना का मौका दिया। वहीं छात्रा मानवी ने कहा कि मैंने इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता में भाग लिया ओर इसमें प्रथम पुरस्कार जीता है। मैं इसका श्रेय अपने माता पिता को देना चाहती हूं क्योंकि उन्होंने मुझे इस काम के लिए प्रेरित किया है।
