Mandi, Dharamveer-:मंडी शहर के भ्यूली स्थित भीमाकाली मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 242 छात्रों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता स्व. अभिनव बावा की याद में हर साल आयोजित की जाती है। इस आयोजन को विनय कुमार बावा और प्रोफेसर सीमा बावा के बेटे अभिनव बावा की पुण्यतिथि पर परिजनों द्वारा हर जनवरी में करवाया जाता है।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया और इसे दो वर्गों—कनिष्ठ और वरिष्ठ—में विभाजित किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम अप्रैल में भ्यूली में आयोजित होने वाले वैखाशी मेले में घोषित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों को आयोजकों की ओर से एक-एक कार्डबोर्ड उपहार स्वरूप दिए गए। इस अवसर पर आयोजकों ने सभी के लिए प्रीति भोज का आयोजन भी किया।प्रतियोगिता की आयोजक और स्व. अभिनव बावा की बहन आभा बावा ने बताया कि यह आयोजन हर साल उनकी बहन की इच्छा के अनुसार किया जाता है, ताकि बच्चों में धार्मिक जागरूकता और ज्ञान को बढ़ावा मिल सके।
