विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले इसके लिए राजकीय उच्च विद्यालय धलवाडी में टैलेंट सर्च फेस्ट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में क़ई तरह की प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसमें सुडोकू प्रतियोगिता, पज़ल सॉल्विंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता सहित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पाठशाला प्रभारी रजनी सरोच ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत करवाते हुए प्रतियोगितों के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर पाठशाला मुख्याध्यापक सुधीर गौतम ने शिमला से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उत्साहित किया। वहीं सुडोकू प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की पलक भारद्वाज व नवीं कक्षा की काव्या शर्मा, काम्या शर्मा और राघव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पजल में छठी से आठवीं विंग में अभय,आर्यन, माधव ओर सक्षम भारद्वाज बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता रहे। नवीं व दसवीं विंग में पलक भारद्वाज और शगुन ठाकुर विजेता रही।
भाषण प्रतियोगिता में नौंवी कक्षा की काम्या शर्मा विजेता ओर राहुल शर्मा उपविजेता रहे। छठी से आठवीं के विंग की प्रश्नोत्तरी में माधव व तनवी ने प्रथम, रोहिन -सक्षम व कनिष्का -आस्था संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। नवीं व दसवीं कक्षा के विंग की प्रश्नोत्तरी में काव्या व काम्या की जोड़ी प्रथम ओर राघव व आर्यन की टीम संयुक्त रूप से शगुन व पलक की टीम के साथ उपविजेता रहे। इस मौके पर पाठशाला अध्यापक विनोदकुमार,सुमित भारद्वाज, लालचंद, मित्तन शास्त्री, सीमा रेखा, सोनू देवी व विनोद शर्मा समेत एस.एम.सी. सदस्य भी उपस्थित रहे।
