अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में बाल विज्ञान सम्मेलन की बाल विज्ञान सम्मेलन से संबंधित विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला के विभिन्न प्राइवेट स्कूलों के विज्ञान अध्यापकों ने भाग लिया । इस कार्यशाला में विज्ञान सम्मेलन में होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई ओर विषय विशेषज्ञ की ओर से विस्तार से जानकारी सांझा की गई।
कार्यशाला से अध्यापकों को व बच्चों के लिए कार्य करने की प्रणाली सरल करने के पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया गया। कार्यशाला के दौरान अध्यापकों ने बाल विज्ञान सम्मेलन के दौरान अपने जाने वाली विभिन्न गतिविधियों पर भी जानकारी प्राप्त की ।
जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने बताया कि कार्यशाला में जिला के विभिन्न प्राइवेट स्कूलों के अध्यापकों ने भाग लिया । उन्होंने कहा कि कार्यशाला में सभी अध्यापकों को भविष्य में बाल विज्ञान सम्मेलन में बच्चों की रुचि बढ़ाने के प्रति प्रेरित किया गया । उन्होंने कहा कि कार्यशाला में बाल विज्ञान सम्मेलन से संबंधित विषय ओर उस पर तैयार होने वाली रिपोर्ट की जानकारी दी गई ।
