By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रियंका गांधी ने मंडी जिला में देवरी गांव का किया दौरा, बोली… हिमाचल की रहने वाली हूं, यहां अपनों का दुख दर्द बांटने आई हूं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रियंका गांधी ने मंडी जिला में देवरी गांव का किया दौरा, बोली… हिमाचल की रहने वाली हूं, यहां अपनों का दुख दर्द बांटने आई हूं
himachalpolitical

प्रियंका गांधी ने मंडी जिला में देवरी गांव का किया दौरा, बोली… हिमाचल की रहने वाली हूं, यहां अपनों का दुख दर्द बांटने आई हूं

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/12 at 4:12 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN) – कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हिमाचल प्रदेश के बागवानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले आपदा प्रभावित देवरी गांव का दौरा करने के बाद मीडिया से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अमेरिका से आयात होने वाले सेब पर आयात शुल्क 35 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है जोकि प्रदेश के बागवानों के साथ अन्याय है। अब अमेरिका का सेब सस्ता मिलेगा जबकि हिमाचल का सेब महंगा हो जाएगा। इससे यहां के सेब की खरीद भी कम हो जाएगी। प्रियंका ने केंद्र सरकार से इस शुल्क को दोबारा बढ़ाने की मांग उठाई है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल में उनका घर है और वे यहां अपनों का दुख बांटने आई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावितों की हरसंभव मदद कर रही है लेकिन जो सड़कों, हाईवे और फोरलेन का नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करना केंद्र सरकार दायित्व है। केंद्र सरकार भी प्रदेश को आर्थिक मदद मुहैया करवाए और इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे ।

जिनके घर पूरी तरह से टूटे उन्हें फिर से बसाएगी सरकार

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में इस आपदा के कारण जिन लोगों के घर पूरी तरह से टूट गए हैं, उनके घर फिर से बनाने में प्रदेश सरकार अपने संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए पूरी मदद करेगी। जिन लोगों के घरों का नुकसान पहुंचा और जहां पर डंगे आदि लगाने की जरूरत है वो कार्य भी सरकार द्वारा ही किया जाएगा। इस संदर्भ में प्रियंका गांधी और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की तरफ से निर्देश भी प्राप्त हो गए हैं।

प्रतिभा सिंह बोली- कहां है हिमाचल को अपना घर मानने वाले

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने इस मौके पर एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान हिमाचल को अपना दूसरा घर कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मदद क्यों नहीं कर रहे और क्यों इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान मोदी-मोदी करने वाली जनता को आज इनकी सच्चाई का पता चल चुका है। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री एवं जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी और भाजपा के अन्य नेता व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi Congress Party's national general secretary
Chandrika September 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बाल स्कूल में हुआ बाल विज्ञान सम्मेलन कार्यशाला का आयोजन, सम्मेलन से जुड़ी गतिविधियों पर हुई चर्चा
Next Article हमीरपुर मुख्यालय में प्रोजेक्ट क्लीन स्ट्रीट हब होगा लांच,ज़िला प्रशासन ने 1 कनाल भूमि की चिन्हित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?