मंडी/परी शर्मा: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के चौंतड़ा में पकड़ी गई चीनी महिला नेपाली नागरिक बनकर रह रही थी। पुलिस ने उससे साढ़े छह लाख की भारतीय और 1.10 लाख की नेपाली करंसी व दो मोबाइल फोन सहित कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले में पकड़ी गई महिला ने कबूल किया है कि उसने नेपाली दस्तावेज पैसे देकर खरीदे थे। महिला से 6.50 लाख की भारत कंरसी और एक लाख 10 हजार नेपाली करंसी बरामद की गई है। साथ ही फर्जी दस्तावेज भी मिले हैं। वही महिला को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
महिला से पूछताछ की जा रही
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में महिला से पूछताछ की जा रही है और महिला ने कबूल किया है कि उसने पैसे देकर नेपाली दस्तावेज खरीदे थे। इसके आलावा एसपी ने बताया कि महिला के कमरे से बरामद हुए दो फोन को जांच के लिए एफएसएल में भेजे जाएगें और डिलिट की गई फोटो या अन्य तरह की जानकारी को रिकवर किया जाएगा। उनहोने बताया कि चीन का ईवीजा को लेकर छानबीन की जा रही है।
