बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जहां भाई-बहन एक साथ नहीं चल पा रहे है। वहां पर अब कांग्रेस यात्रा छोड़ो चल रही है और 4 में से 2 कार्य करने वाले नेता कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए है। वहीं अब विधायक कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे है। तो काई पूर्व मंत्री व विधायक भी भाजपा में शामिल हो रहे है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश व केंद्र में काफी विकास किया है। जिससे जनता अब खुद बदलाव करेगी। उन्होंने कहा अगर कांग्रेस के 60 वर्षों के कार्यालय का विकास देखे तो भाजपा ने वह 8 वर्षों में करवाया है। अगर प्रदेश की बात की जाए तो पिछले 2 वर्ष कोरोना काल मे चले गए थे, लेकिन तब भी प्रदेश की सरकार ने विकास करवाया है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से देश में कई क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। कांग्रेस कई दशक तक सत्ता में रही, लेकिन उसने अमीर-गरीब की खाई को कम करने की दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाया। अमीरों के पास पक्का मकान, बिजली, पानी, शौचालय व गैस जैसी सुविधाएं होती थीं। मोदी सरकार ने गरीब वर्ग को भी यह सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाकर अमीरी-गरीबी की खाई को कम किया है।
आयुष्मान भारत तथा हिम केयर जैसी योजनाओं की बदौलत अब गरीबों को भी बीमार पड़ने पर कर्ज लेने की नौबत नहीं आती है। भूतपूर्व सैनिकों की वन रैंक-वन पेंशन कई अरसे से लंबित मांग भी मोदी सरकार ने ही पूरी की है। कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए भारत को दवाइयां, हथियारां, हेलीकाॅप्टर, लड़ाकू जहाज तथा युद्धपोत खरीदने के लिए विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता था। इसके विपरीत अब सारी चीजें न केवल भारत में बन रही हैं, बल्कि इन्हें निर्यात भी किया जा रहा है। उन्होंने नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के दयोथ में बताया कि लोगों का काफी भरपूर सहयोग पार्टी को मिल रहा है और काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी से नाराज चले कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा जिनका केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पटका पहना कर स्वागत किया।
