By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सीटू व हिमाचल प्रदेश निर्माण मज़दूर फेडरेशन ने बोर्ड सचिव को सौंपा ज्ञापन, उठाई ये मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सीटू व हिमाचल प्रदेश निर्माण मज़दूर फेडरेशन ने बोर्ड सचिव को सौंपा ज्ञापन, उठाई ये मांग
himachalNews

सीटू व हिमाचल प्रदेश निर्माण मज़दूर फेडरेशन ने बोर्ड सचिव को सौंपा ज्ञापन, उठाई ये मांग

admin
admin 5 Min Read
Updated 2023/02/28 at 11:32 AM
Share
भावना,शिमला: मज़दूर संगठन सीटू और हिमाचल प्रदेश निर्माण मज़दूर फेडरेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के सचिव दिले राम धीमान से शिमला में मुलाकात की।  इस मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। इसमें सीटू राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर कश्मीर सिंह ठाकुर, राज्य अध्यक्ष विजेन्द्र मैहरा, उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, महासचिव प्रेम गौतम, मनरेगा और निर्माण फेडरेशन के राज्य अध्यक्ष जोगिंदर कुमार व महासचिव भूपेंद्र सिंह शामिल हुए।
मज़दूर यूनियन के पदाधिकारियों ने बोर्ड के सचिव को बताया कि उन्होंने जो पत्र 12 दिसंबर को जारी किया है उसके चलते ज़िला स्तर पर मज़दूरों का पंजीकरण, नवीनीकरण और सहायता प्राप्त करने के लिए जमा होने वाले प्रपत्रों का काम रुक गया हैं। इसके अलावा बोर्ड कार्यालय से पिछले छः महीने से मज़दूरों को जारी होने वाली राशी भी स्वीकृत नहीं हो रही हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने बोर्ड के सचिव को इस पत्र को तुरंत वापिस लेने की मांग की हैं और लंबित सभी प्रकार के लाभ जारी करने की मांग की है।
यूनियन ने  चेतावनी भी दी है कि यदि बोर्ड ऐसा नहीं करता है तो वे 15 मार्च को प्रदेश भर में खंड स्तर पर इसके विरोध में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड के सचिव ने इस बारे जल्दी ही फ़ैसला लेने की बात स्वीकार की और इस बारे वे श्रम मंत्री और बोर्ड के चेयरमैन ओर मुख्यमंत्री से अगले एक दो दिन में चर्चा करके उचित निर्णय लेंगे।
यूनियन ने मांग की है कि पंचायतों व नगर निकायों में विभिन्न मद्दों के तहत जो निर्माण कार्य किया जाता है उसे बोर्ड से पंजीकृत होने के लिए मान्य किया जाए और रोज़गार प्रपत्र जारी करने ओर उसे प्रतिहस्ताक्षरित करने का अधिकार पूर्व की भांति पंजीकृत मज़दूर यूनियनों को भी जारी रखा जाए। जिसे 8 फ़रवरी 2023 की अधिसूचना के तहत समाप्त कर दिया गया हैं। यूनियन ने मांग की है कि बोर्ड सबंधी निर्णय लेने बारे बनाई गई एक्सपर्ट कमेटी में मज़दूर यूनियनों को भी शामिल किया जाए। इसके अलावा निर्माण कार्य में सेस काटने के बाद ही सबंधित मज़दूर को बोर्ड का सदस्य बनने की शर्त निरस्त की जाए क्योंकि पंजीकरण के लिए भवन एवं अन्य सन्निर्माण क़ानून 1996 में ऐसी कोई अनिवार्य शर्त नहीं हैं।
निर्माण फेडरेशन के राज्य अध्यक्ष जोगिंद्र कुमार व महासचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा कि गांवों और शहरों में जो भवन निर्माण कार्य होता है उसमें कहीं पर भी सरकार ने सेस नहीं लगाया हैं,इसलिए बोर्ड ने मज़दूरों के पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए ये शर्त गैरकानूनी तरीके से थोंप दी गई हैं। इसके कारण कोई भी निर्माण मज़दूर बोर्ड का सदस्य नहीं बन सकता हैं, इसलिए यूनियन ने इसे तुरंत निरस्त करने की मांग की है और इस कारण पिछले छः महीने से रुके कार्य को तुरंत बहाल करने की मांग की हैं।
यूनियन ने पिछले दो साल के लंबित लाभ जल्दी मज़दूरों को जारी करने की भी मांग की है और कोविड काल के लिए घोषित छः छः हज़ार रुपए की सहायता राशी सभी मज़दूरों को देने की भी मांग की हैं। इसके अलावा बोर्ड के कार्यों के सुचारू और समय पर पूरा करने के लिए सभी जिलों में श्रम कल्याण अधिकारी नियुक्त करने की भी मांग की हैं। इसके अलावा पिछले छः महीने से जिलों में प्रपत्र जमा न होने के लिए सभी श्रम अधिकारियों को प्रपत्र लेने के लिए ततुंरत पत्र जारी करने की भी मांग की गई और रोज़गार प्रपत्र को संशोधित करके जिलों को भेजने की भी मांग की गई।
 यह भी मांग की गई कि जल्दी ही बोर्ड की मीटिंग बुलाई जाए जिसमें इन सब मुद्दों पर चर्चा हो सके और अफसरशाही की लिए जा रहे एक तरफ़ा मज़दूर विरोधी निर्णयों को बदला जा सके। उन्होंने कहा कि मजदूरों का पंजीकरण ऑफ़लाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से किया जाए। इसके अलावा सीटू ने ये भी फ़ैसला लिया है कि वे मार्च के प्रथम सप्ताह में इन सब मांगो से मुख्यमंत्री को अवगत करवाएंगे ओर बोर्ड ने जो मज़दूर विरोधी फ़ैसले लिए हैं उन्हें बदलने बारे उनसे भी मांग की जाएगी।
TAGGED: Board Secretary, CITU, demand, memorandum, Shimla, Workers Federation
admin February 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नाबार्ड के पांच दिवसीय मेले में सजे महिलाओं के हाथों के बने उत्पाद,खूब उमड़ रही भीड़
Next Article सुलयाली गांव के लोगों ने निभाया इंसानियत का फर्ज,तालाब में मरी बेसहारा गाय को किया दफ़न
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?