ऊना,राकेश -:कुटलैहड़ से पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर पर तीखा हमला बोला है।एक इंटरव्यू में वीरेंद्र कंवर द्वारा पार्टी छोड़कर वापस आने वाले नेताओं पर टिप्पणी किए जाने के बाद भुट्टो ने पलटवार करते हुए उन्हें “परेशान आत्मा” करार दिया।
देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुछ नेताओं की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं उन्हें इस तरह के बयान देने के लिए प्रेरित कर रही हैं।उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनावों के दौरान टिकट का विरोध करने वाले नेता पार्टी हाईकमान के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं।भुट्टो ने कहा कि पार्टी नेतृत्व सब कुछ देख रहा है और समय आने पर उचित निर्णय लिया जाएगा।पूर्व विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि व्यक्तिगत स्वार्थ छोड़कर भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि टिकट और पद की चिंता बाद में करनी चाहिए, फिलहाल पार्टी हित सर्वोपरि होना चाहिए।
TAGGED:
Una MLA Devender bhutto
Chandrika
