मंडी/परी शर्मा: मज़दूर संगठन सीटू का 13वां राज्य सम्मेलन 1 व 2 अक्टूबर को दीप पैलेस रामनगर मंडी में होने जा रहा है। जिसमें सीटू से जुड़ी विभिन्न यूनियनों के तीन सौ प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन के लिए मंडी में सीटू के ज़िला प्रधान भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें 35 सदस्यीय स्वागत समिति गठित की गई जिसका अध्यक्ष बीमा कर्मचारियों के राष्ट्रीय संगठन सचिव देवीदास को स्वागत समिति का अध्यक्ष चुना गया और राजेश शर्मा को सचिव व रमेश गुलेरिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा किसान सभा के कुशाल भरद्वाज, रामजी दास, जोगिंदर वालिया और परस राम जनवादी नोजवान सभा के सुरेश सरवाल, महेंद्र राणा, अंकुर कुमार, संजय जमवाल, वेद कुमार और अजय वैद्या महिला समिति की जैबंती शर्मा, सुनीता बिष्ट और रीना जन विज्ञान आंदोलन के भीम सिंह और ललित शर्मा दलित शोषण मुक्ति मंच के रविकांत और मान सिंह गारला तथा एस एफ आई के विक्रांत, अनिल कुमार, सुनील कुमार और उपेंद्र और आंगनवाड़ी यूनियन की हमिन्द्री शर्मा, सुमित्रा ठाकुर, सुदर्शना और बिमला शर्मा मिड-डे के के इंद्र सिंह और सतीश कुमार रेहड़ी फहड़ी के सुरेंद्र कुमार और प्रवीण कुमार फोरलेन के राजेंद्र सिंह, ललित कुमार,सोहन लाल और लक्ष्मी दत्त मनरेगा व निर्माण यूनियन के गुरदास वर्मा और गोपेन्द्र शर्मा को समिति का सदस्य चुना गया।
25 वर्षों बाद होगा मंडी में सम्मेलन
सीटू के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सीटू का राज्य सम्मेलन पच्चीस साल के बाद मंडी में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मजदूरों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और मांगे पूरी करवाने के लिए संघर्ष की रूपरेखा भी इस सम्मेलन में तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उदघाटन सीटू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व राज्य सभा सदस्य तपन सेन कर करेंगे और सम्मापन राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर कश्मीर सिंह ठाकुर करेंगे।
