By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अतिक्रमणकारियों पर नगर परिषद हमीरपुर का बुलडोजर, रेहड़ियों को किया जा रहा जब्त
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अतिक्रमणकारियों पर नगर परिषद हमीरपुर का बुलडोजर, रेहड़ियों को किया जा रहा जब्त
himachalpolitical

अतिक्रमणकारियों पर नगर परिषद हमीरपुर का बुलडोजर, रेहड़ियों को किया जा रहा जब्त

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/11/20 at 10:10 AM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर शहर में अतिक्रमण पर नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्रवाई लगातार जारी है। लगातार चौथे दिन हमीरपुर शहर में अतिक्रमण पर शिकंजा कसा गया है। इस कड़ी में कई रेहडीयों को जब्त किया गया है, जबकि कईयों को चेतावनी भी जारी की गई है। इससे पहले भी पिछले 2 दिन लगातार नगर परिषद ने 20 के लगभग अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की थी। ऐसे में यह कहना भी गलत नहीं होगा कि नगर परिषद हमीरपुर के अधिकारियों ने अब अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। लगातार हो रही कार्रवाई से हमीरपुर शहर के अवैध रेहड़ी फहड़ी धारकों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की तरफ से यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है और यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि अतिक्रमण को हरगिज़ भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कार्रवाई का यह लगातार चौथा दिन है पहले दिन चेतावनी जारी की गई थी और उसके बाद अब लगातार कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर शहर के लोग पढ़े लिखे हैं ऐसे में यह दुकानदारों का भी नैतिक कर्तव्य बनता है कि अतिक्रमण ना करें।

TAGGED: encroachers, Nagar Parishad Hamirpur, seized
admin November 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article IIM सिरमौर का छठा दीक्षांत, 186 पास आउट स्टूडेंट्स को दी गई डिग्रियां
Next Article विश्व हिन्दू परिषद हिमाचल में चलाएगा हितचिंतक अभियान, डेढ़ लाख हिंदुओं को जोड़ने का लक्ष्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?