जगत सिंह बैंस, नालागढ़: प्रदेश के पेंशनरों ओर वरिष्ठ नागरिकों को अपनी समस्याओं और मांगों के समाधान की उम्मीद प्रदेश की कांग्रेस सरकार से हैं। अपनी इन्हीं समस्याओं और मांगों पर चर्चा गुरुवार को नालागढ़ के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से आयोजित मासिक बैठक में की गई।
बैठक की अध्यक्षता पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष नरेश घई ने की और बैठक में पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों आ रही समस्याओं को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा भी की गई । बैठक में पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों चुनी गई कांग्रेस की सरकार एवं सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई दी गई। वहीं उन्होंने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से आशा व्यक्त की कि सरकार पेंशनर्स की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करके उन्हें पूरा करेगी।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इस बात को लेकर विरोध जताया कि वर्ष 2016 के बाद सेवा निर्मित हुए कर्मियों को देह भत्ते अभी तक नहीं मिले हैं और ना ही इनके वेतनमान पुनः निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने मांग की हैं कि पेंशनर्स को बकाया देय भत्ते तुरंत अदा किए जाएं।
बैठक में महंगाई भत्ते की जुलाई 2016 से डीयू तीन परसेंट बकाया व जनवरी 20 मई से न्यू 4 परसेंट भत्ता, कुल 7 परसेंट भत्ता पेंशनर्स व कर्मचारियों को तुरंत अदा करने की भी मांग उठाई गई हैं। इस मासिक बैठक में नालागढ़ अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट व मेडिसन के डॉक्टरों की नियुक्ति करने की भी मांग उठाई, क्योंकि यह पद काफी लंबे समय से खाली चल रहे हैं और क्षेत्र वासियों को निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर इलाज करवाना पड़ रहा हैं।
