Kullu,4 August-शनिवार रात हुई भारी बारिश ने जिला मुख्यालय कुल्लू में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। गलियों और सड़कों पर पानी व मलबा भरने के साथ ही राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक बिक्री केंद्र, ढालपुर में भी पानी घुस गया।
सोमवार सुबह छुट्टी के बाद जब निगम कर्मचारी गोदाम पहुंचे, तो पाया कि अंदर पानी और मलबा जमा है। गोदाम में रखा आटा, चावल, चीनी और दालें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। यह केंद्र कुल्लू, लाहौल-स्पीति और पांगी के लिए राशन सप्लाई करता है, जिससे अब डिपो में राशन भेजने में बाधा आएगी।गोदाम के पर्यवेक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि मलबे के साथ मिट्टी और पत्थर भी अंदर घुस आए हैं, और गोदाम के साथ बना डंगा भी क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे भवन को खतरा है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को स्थिति की जानकारी दे दी है और फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
