Bilaspur, Subhash-हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सोमवार को बिलासपुर जिले स्थित प्रसिद्ध महार्षि मार्कंडेश्वर मंदिर पहुंचे।श्रावण मास के अवसर पर परिवार संग मंदिर में दर्शन-पूजन कर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और सुरक्षा की कामना की।
दर्शन के बाद राज्यपाल ने हाल ही में प्रदेश में हुई भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य को गंभीर नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इससे पहले वे मंडी और सिराज क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं, जहां उन्होंने सड़कें टूटने, घर गिरने और जान-माल की हानि जैसे हालातों को नजदीक से देखा।राज्यपाल ने कहा, “इतनी बड़ी आपदा के बावजूद लोगों के चेहरों पर निराशा नहीं, बल्कि साहस और संयम दिखा। यह हिमाचली जज्बे की मिसाल है।” उन्होंने भगवान से प्रदेशवासियों की सुरक्षा और जल्द सामान्य जीवन बहाल होने की प्रार्थना भी की।मंदिर परिसर में स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ रही, जबकि प्रशासन ने राज्यपाल के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे।
