राकेश,ऊना: नगर परिषद ऊना की ओर से शनिवार को स्वच्छता लीग के तहत स्वच्छता रैली निकाली गई। इस रैली में नगर परिषद ऊना के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी भाग लिया। इस रैली का मुख्य मकसद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। नगर परिषद अधिकारी ने बताया कि पूरे देश में आज स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया है उसी के तहत यह रैली निकाली गई है और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
देश भर में स्वच्छता लीग अभियान आज से शुरू किया गया है । यह स्वच्छता अभियान 17 तारीख से लेकर 2 अक्टूबर तक चलेगा इसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियां चलाई जाएगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा।
