By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सब्जी मंडी में बन्द गोभ व पहाड़ी मटर के गिरे दाम, किसान निराश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सब्जी मंडी में बन्द गोभ व पहाड़ी मटर के गिरे दाम, किसान निराश
himachalNews

सब्जी मंडी में बन्द गोभ व पहाड़ी मटर के गिरे दाम, किसान निराश

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/02/28 at 2:22 PM
Share

सोलन : योगेश शर्मा – हिमाचल प्रदेश में नगदी फसलों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में सभी मंडियों में भी सब्जियां पहुंचने शुरू हो चुकी है, लेकिन किसान मंडियों में मिलने वाले सब्जियों के रेट से नाखुश हैं। मंगलवार की अगर बात की जाए तो सब्जी मंडी सोलन में बंद गोभी ₹2 किलो और फूलगोभी ₹5 किलो बिकी है। यह गोभी जिला सोलन के कुठाड़ से किसान प्रकाश द्वारा लाई गई थी, जिस के दामों को लेकर किसान प्रकाश नाखुश नजर आए हैं।

रेट से अच्छा पशुओं को खिलाकर था फायदा,गाड़ी का किराया भी नही हो रहा पूरा

किसान प्रकाश का कहना है कि जिस तरह से उन्हें बंद गोभी और फूल गोभी के दाम मिले हैं। उससे अच्छा तो था कि वह यह सब पशु को खिला देते । उनका कहना है कि यहां तक आने का गाड़ी का किराया भी 2,000 है और इतना तो उन्हें सब्जी बेचकर भी नहीं मिल रहा है। वही जिस जमीन पर वह कार्य करते हैं उसका ठेका भी 35000 पर देना पड़ता है।

रेट की खातिर दिन रात करतें है एक,लेकिन किसान की कोई पूछ नहीं

किसान प्रकाश का कहना है कि रात को 2 बजे सब्जी मंडी सोलन में पहुंच गए थे, लेकिन अभी तक उन्हें बेहतर दाम अपने गोभी के नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने कहा कि वे हर साल इसी आस में सीजन लगाते हैं कि कभी तो दाम बेहतर मिलेंगे। प्रकाश का कहना है कि उनसे तो सब्जी मंडी सोलन में ₹2 किलो के हिसाब से बंद गोभी 5 किलो के हिसाब से फूल गोभी ली जा रही है , लेकिन यही दाम बाजारों में 15 से ₹20 किलो देखने को मिलते हैं। ऐसे में किसान की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

पहाड़ी मटर के लगातार गिर रहे दाम,एक सप्ताह में 10 रुपए हुआ सस्ता

वहीं दूसरी तरफ सब्जी मंडी सोलन में पहाड़ी मटर के दांम गिरते जा रहे हैं। पिछले सप्ताह की अगर बात की जाए तो सब्जी मंडी में पहाड़ी मटर ₹35 किलो बिका था, लेकिन अब लगातार सब्जी मंडी में यह दाम गिरते हुए नजर आ रहे हैं । ऐसे में पंजाब और महाराष्ट्र से आने वाला मटर पहाड़ी मटर पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। पहाड़ी मटर के दाम लगातार गिर रहे हैं । मंगलवार को पहाड़ी मटर के दाम सब्जी मंडी में ₹23 किलो मिले हैं। पंजाब और महाराष्ट्र से आने वाले मटर 10 से ₹12 किलो आ रहे हैं तो ऐसे में पहाड़ी मटर के दामों में गिरावट आ रही है । वहीं दूसरी तरफ टमाटर जो अहमदाबाद से आया है उसके दाम ₹420 प्रति क्रेट मंडी में लगे हैं।

TAGGED: Solan farmers disappointed
Chandrika February 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुलयाली गांव के लोगों ने निभाया इंसानियत का फर्ज,तालाब में मरी बेसहारा गाय को किया दफ़न
Next Article हिमाचल में जल्द शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी,आगामी बजट में किया जा रहा विशेष प्रावधान : CPS
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?