By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM ने सराज विधानसभा क्षेत्र में प्रवास के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों में की जनसभाएं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CM ने सराज विधानसभा क्षेत्र में प्रवास के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों में की जनसभाएं
himachal

CM ने सराज विधानसभा क्षेत्र में प्रवास के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों में की जनसभाएं

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/21 at 9:56 AM
Share

मंडी/परी शर्मा: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत खारसी के गांव खारसी, ग्राम पंचायत मझोठी के गांव देवधार तथा ग्राम पंचायत कोटला खनूला के कोटला में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत खारसी में खारसी गोहर सड़क को पक्का करने, खारसी में पटवार वृत खोलने, थाची में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए प्रदान करने, महिला मण्डल भवन अप्पर खारसी को 2 लाख रुपये प्रदान करने तथा खारसी में स्टेज के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

उन्होंने ग्राम पंचायत मझोठी में ओडीधार मैदान के सुधार के लिए 10 लाख रुपए, महिला मंडल भवन देव बाला टिक्का भुंगन के लिए 3 लाख रुपये और दुर्गा महिला मंडल भवन सलाहर के लिए 3 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने जगोही सड़क के लिए 5 लाख रुपये, भत्ता से लोअर भत्ता सड़क के लिए 5 लाख रुपये तथा सलाहड़ी-गणेश तांदी सड़क के लिए 5 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने देवधार में कानूनगो वृत खोलने, धनीमन से फलतू सड़क के लिए 10 लाख रुपए प्रदान करने तथा सलाहर में पशु औषधालय खोलने की घोषणा की।

उन्होंने अधिकारियों को गोहर से जंजैहली के लिए बस सेवा आरम्भ करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जयराम ठाकुर ने ग्राम पंचायत कोटला खनूला में भूमि उपलब्ध होने पर कोटला खनूला पंचायत के 5 महिला मंडल भवनों के लिए 2-2 लाख रुपये की धन राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने उच्च विद्यालय वाहुआ, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डडोह के भवन के लिए धन उपलब्ध करवाने तथा कोटला में पटवार वृत्त खोलने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को उठाऊ सिंचाई योजना लबाह खड्ड से कुफरी धार का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 के माध्यम से अब तक प्राप्त 4 लाख 42 हजार 764 शिकायतों में से 4 लाख 29 हजार 12 शिकायतों का निवारण किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं कोे 125 यूनिट मुफ्त विद्युत, ग्रामीण उपभोक्ताओं को मुफ्त पेयजल आपूर्ति तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की रियायत प्रदान की जा रही है।

admin September 21, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article महिलाओं ने औषधीय मशरूम की खेती से दो महीने में कमाए 2 लाख 12 हज़ार
Next Article लाहौल-स्पीति के लोगों को झटका, केरोसिन 110 के पार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Ago

सोलन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा के गढ़ सलोगड़ा में 100 से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल

Ago

पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की सफलता पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया आभार

Ago

कल छोटी काशी आएंगी ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन, पड्डल में होगा आध्यात्मिक संध्या का आयोजन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?