मंडी (एकता): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्नी साधना ठाकुर और बेटियों चंद्रिका ठाकुर और प्रियंका ठाकुर के साथ राज्य के लिए वोट डालने से पहले मंडी में अपनी कुलदेवी मां बगलामुखी में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मतदान किया।

वहीं जयराम ठाकुर की पत्नी साधना ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पूरे राज्य में प्रचार किया। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वह उन्हें सफलता प्रदान करें, जिससे हमारा राज्य नई ऊंचाईयों तक पहुंचे।
