मंडी/परी शर्मा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जोनल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिरकत की। इसके अलावा स्वच्छता कार्यक्रम की शुरूआत झाड़ू लगाकर की। मुख्यमंत्री ने हिमाचल के सभी देवी देवताओं से प्रधानमंत्री की दीर्घ आयु की प्रार्थना भी की।

उन्होंने कहा कि पीएम के जन्मदिन सेवा के रूप में मना रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मै हिमाचल के सभी देवी देवताओं से प्रधानमंत्री की दीर्घ आयु की प्रार्थना करता हूं और उनके नेतृत्व में देश यूं ही निंरतंर आगे बढ़ता रहे, सबकों प्रेरणा देते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के साथ प्रधानमंत्री का खास रिश्ता है। हिमाचल के विकास के लिए उनका विशेष योगदान रहा है और वे 24 सिंतबर को एक बार फिर मंडी में ओयोजित हो रही भाजयुमों की रैली में हिमाचल के युवाओं को संबोधित करेगें। इसके अलावा आने वाले समय में पीएम के हिमाचल में और भी कार्यक्रम है।
