राकेश,ऊना: वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह पूरे वर्ष बच्चों की उपलब्धियों का उत्सव है। इस दिन उत्कृष्ट छात्रों, अकादमिक विषयों के साथ-साथ खेल, विद्यालयों में होने वाली प्रतियोगिताओं के विजेताओं और हाउस गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। यह बात छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडैहर और सासन में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कही।
इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक सत्र के दौरान शिक्षा, खेल सहित सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों का खेल कूद की गतिविधियों में रुझान बना रहे और वह बेहतर प्रदर्शन खेल क्षेत्र में करें इसके लिए बडैहर स्कूल को साढ़े तीन लाख रुपए के कबड्डी के मेट्स प्रदान किए गए है। उन्होंने कहा कि सासन स्कूल में 50 लाख रूपए से 4 बड़े हॉल भी बनाए गए है। इसी के साथ बेडमिंटन का कोर्ट भी बनाया गया है, जिस पर लगभग 1.50 लाख की राशि खर्च की गई है।
उन्होंने कहा कि बास्केटबॉल कोर्ट के लिए जल्द राशि यहां उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा की 1.50 लाख रूपए से बडैहर स्कूल में ड्रैनेज का कार्य शुरू हो चूका है और 10 लाख रूपए से स्कूल की चारदीवारी तैयार की गई है। इसके अलावा 1 लाख रुपए से स्कूल में बैडमिंटन का कोर्ट बनाया गया है।
