नूरपुर (संजीव महाजन): नूरपुर में हिमाचल प्रगतिशील स्थापना के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यातिथि शिरकत कर कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में बिना नाम लिए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए ओर बिना जिक्र किए कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे विरोधी कह रहे है कि मुख्यमंत्री आए बड़े-बड़े तंबू लगाए।
उन्होंने कहा कि हमारा तंबू तो लगा रहेगा पर उनका उखड़ जाएगा। हम क्या करें उनCongressका तंबू पूरे देश में बिना हवा, बिना तूफान के ही उखड़ गया है उड़ गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल की स्थापना के 75 साल पूरे हो गए हैं इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि जिन- जिन लोगों का इसमें योगदान रहा है हम हर विधानसभा में जा उनका धन्यवाद करें।
