ऊना (राकेश): प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के पास रोजगार का एक सुनहरा अवसर है। कल रविवार को बंगाणा (डुमखर) आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भाग लेकर युवा रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इस रोजगार मेले में 60 से अधिक कंपनियां 2400 से अधिक पदों के लिए युवाओं की भर्ती करेंगी। रोजगार मेले के बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जान दे बताया कि 4 सितंबर को बंगाणा (डुमखर) आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन इस रोजगार मेले में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि रोजगार मेले में बद्दी, बाथू, बाथड़ी, मोहाली, नोएडा, चंडीगढ़, परवाणु, संगरूर, काला अंब, मुबारिकपुर, गगरेट, बिलासपुर, शिमला, हमीरपुर व सिरमौर की कंपनियां भाग लेंगी। डीसी ने कहा कि जिला के युवा इस मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ओर बंगाणा आईटीआई में सुबह 9 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दसवीं, बाहरवीं, पोलिटेक्निक व आईटीआई पास युवा भी इस मेले में भाग ले सकते है।
