चंबा (मंजूर पठान): चंबा सदर से भाजपा विधायक पवन नैय्यर की टिकट कटने के बाद रोष रैली निकाली गई।
टिकट नहीं दिए जाने से खफा पार्टी के मंडल पदाधिकारियों, नगर परिषद के भाजपा समर्थित अध्यक्ष, पार्षदों सहित प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्यों व कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने कहा कि पार्टी को सोचना होगा नहीं तो इसके परिणाम गंभीर होंगे।
