By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM ने पेश किया प्रदेश की आर्थिकी को मजबूती देने वाला बजट…विपक्ष का विरोध राजनीतिक मजबूरी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CM ने पेश किया प्रदेश की आर्थिकी को मजबूती देने वाला बजट…विपक्ष का विरोध राजनीतिक मजबूरी
himachalpolitical

CM ने पेश किया प्रदेश की आर्थिकी को मजबूती देने वाला बजट…विपक्ष का विरोध राजनीतिक मजबूरी

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/02/24 at 6:14 PM
Share

शिमला :संजु चौधरी (TSN)- हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बीते 17 फरवरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्तमान कांग्रेस सरकार का दूसरा बजट पेश किया। अब इसको लेकर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने इस बजट को प्रदेश की आर्थिकी मजबूत करने वाला और प्रदेश के हर वर्ग को स्पर्श करने वाला बजट बताया है। इस दौरान नरेश चौहान ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। नरेश चौहान ने कहा की विपक्ष के पास बजट का विरोध करने के लिए कोई कारण नहीं है। ऐसे में विपक्ष का इस बजट का विरोध करना उनकी केवल राजनीतिक मजबूरी है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि 17 फरवरी को कांग्रेस सरकार ने अपना दूसरा बजट पेश किया। उन्होंने इस बजट को ऐतिहासिक बजट करार दिया है। कहा कि बजट के माध्यम से प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने वाले कदमों को बढ़ावा दिया गया। उन्होंने कहा कि बजट में सबसे ख़ास बात यह है कि इसमें हर वर्ग को जोड़ा गया है और इसलिए यह एक शानदार बजट है। नरेश चौहान ने कहा कि इस बजट के माध्यम से ग्रामीण व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया गया है। प्रदेश की 80% जनसंख्या गांव में रहती है। मुख्यमंत्री की सोच है की प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत किया जाए। ऐसे में ग्रामीण व्यवस्था को मज़बूत करने की सोच इस बजट में नजर आती है। उन्होंने कहा कि दूध पर MSP देना सरकार का ऐतिहासिक फैसला था। शायद हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहां दूध पर MSP दिया जा रहा है। वहीं नरेश चौहान ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने को लेकर बजट में किए गए प्रावधान को एक बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश देश में प्राकृतिक खेती के मामले में देश का नेतृत्व करने वाला प्रदेश होगा।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पुलिस की डाइट मनी बढ़ाने और अंतर्राष्ट्रीय स्तरों पर विजेता खिलाड़ियों को दिए जाने वाले इनामों में की गई वृद्धि को भी सरकार का एक बड़ा कदम बताया है। नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार में जो कर्मचारीयों की देनदारियां थी, उसे भी वर्तमान सरकार ने देने का काम किया है जो अपने आप में एक बड़ा फैसला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन्हें चरणबद्ध तरीके से देने का एक व्यवहारिक निर्णय लिया है। जबकि पूर्व सरकार के समय में यह देनदारियां खड़ी हुई। नरेश चौहान ने इस बजट को हर वर्ग को स्पर्श करने वाला बजट बताया। विपक्ष पर हमला साधते हुए कहा कि न जाने विपक्ष की ऐसी कौन सी मजबूरी है जिसके चलते विपक्षी नेताओं को इस बजट का विरोध करना पड़ रह हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को बजट को लेकर सुझाव देने चाहिए लेकिन इसमें विरोध करने जैसा कुछ नहीं है।

कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर पर हुए ह*मले को लेकर कहा ये

वहीं बिलासपुर के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर पर हुए हमले को लेकर नरेश चौहान ने कहा कि इस प्रकरण को कानून व्यवस्था से जोड़ना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते अगर मामले पर प्रशासन कोई कारवाई नहीं करता। लेकिन प्रशासन ने मामले पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की और आरोपीयों को गिरफ्तार भी किया गया। लिहाजा इसे कानून व्यवस्था से जोड़ना ठीक नहीं है।

TAGGED: Shimla Principal Media Advisor to Chief Minister Naresh Chauhan
Chandrika February 24, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन के संपर्क साधने के सवाल पर विधायक सुधीर शर्मा ने दिया ये जवाब
Next Article डॉक्टरों की पैन डाउन स्ट्राइक पर स्वास्थ्य मंत्री शांडिल का बयान – नही होगा डाक्टरों का NPA बन्द
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?