संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे से वापस लौट गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में हस्तशिल्प और हथकरघा निगम की ओर से आयोजित 9वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस प्रर्दशनी और फैशन शो का शुभारंभ कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे सभी हस्तशिल्पकारों को बधाई दी। शिमला के गेयटी में हस्तशिल्पकारों के उत्पादों की 7 दिन तक प्रदर्शनी चलेगी जबकि पदम देव कॉम्प्लेक्स में चार दिन तक प्रर्दशनी का आयोजन किया जा रहा हैं। इस दौरान हिमाचली संस्कृति को प्रमोट करने के मकसद से फैशन शो का आयोजन भी किया जा रहा हैं।
वहीं धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा की ओर से विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी मांग का भी स्वागत करते हैं। फिलहाल सरकार का ध्यान व्यवस्था को पटरी पर लाने के ऊपर केंद्रित हैं। सरकार अभी राहत बचाव कार्य में लगी हुई हैं। जल्द ही विधानसभा का सत्र बुला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिलकर हिमाचल प्रदेश को मदद करने की मांग उठाई हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं से राजनीति को छोड़ कर हिमाचल प्रदेश की मदद करने की मांग की हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने एनएचएम के तीन आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जानें के मामले पर उनकी समस्या को सुनने की बात कही।
