By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM बोले..जनता के पैसों पर फाइव स्टार होटलों में छुपकर आराम फरमा रहे बागी विधायक, भाजपा रही है नचा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CM बोले..जनता के पैसों पर फाइव स्टार होटलों में छुपकर आराम फरमा रहे बागी विधायक, भाजपा रही है नचा
himachalpolitical

CM बोले..जनता के पैसों पर फाइव स्टार होटलों में छुपकर आराम फरमा रहे बागी विधायक, भाजपा रही है नचा

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/03/10 at 6:00 PM
Share

सोलन : योगेश शर्मा (TSN)- रविवार को सोलन के प्रवास पर रहे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक बार फिर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को आने वाले समय में उनके निर्वाचन क्षेत्र की जनता जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा गडरिया की तरह इन बागी विधायकों को भेड़ो की तरह पंचकूला से उत्तराखंड लेकर गई है। अभी भी इन लोगों को आत्म चिंतन करने की जरूरत है।

खनन करके पैसा कमा रहे बिके हुए विधायकों पर सरकार ने कसी नकेल आज सरकार गिराने की रचे जा रहे षड्यंत्र

उन्होंने कहा कि यह वह विधायक है जो खनन करके राजनीति में पैसा कमा रहे थे लेकिन जब खनन पर उनके द्वारा रोक लगाई गई तो यह सरकार गिराने के सपने देखने लगे। राज्यसभा चुनाव में जो हुआ उसे सब लोगों ने देखा है लेकिन आने वाले जो चुनाव है उनमें प्रदेश की जनता इन बागी विधायकों को जवाब जरूर देगी।

धनबल का प्रयोग कर रही भाजपा, जनता देगी जवाब

उन्होंने कहा कि जब भाजपा प्रदेश की जनता का मत हासिल नहीं कर पाई तो जनमत की बजाय अब धनबल का प्रयोग कर सरकार गिराने की साज़िशें रची जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार 5 साल तक चलेगी और प्रदेश में विकास के नए आयाम लेकर आएगी।

जनता के पैसों पर फाइव स्टार होटलों में ऐशो आराम फरमा रहे बागी विधायक

उन्होंने कहा कि जो विधायक आज बागी होकर छुप कर बैठे हैं, उन्हें छुपने के लिए नहीं बल्कि उनके निर्वाचन क्षेत्र की जनता ने विकास करने के लिए चुना था लेकिन आज वे लोग जनता के पैसों पर फाइव स्टार होटल में आराम फरमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन विधायकों को विकास कार्यों के लिए कार्य करना चाहिए था आज वह बिक गए हैं और सरकार गिराने का प्रयास कर रहे हैं।

बागी विधायकों का 10 दिन में आया 75 लाख का खर्च

सीएम ने कहा कि पंचकूला के ललित होटल में जब यह बागी विधायक ठहरे थे तो 10 दिन का खर्चा 75 लाख आया है यह खर्चा कौन उठा रहा है और इन्हें कौन सरंक्षण दे रहा है इसलिए हम जांच कर रहे हैं।

आंखे बंद कर भाजपा ने चलाई 5 साल सरकार, हिमाचल को दिया कर्ज का बोझ

सीएम ने कहा कि भाजपा कर्ज का बोझ हिमाचल प्रदेश पर छोड़कर गई है और आंखें बंद करके वे लोग राजनीति करते रहे है, लेकिन हम राजनीति प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के लेकर रहे हैं और आंखें खोलकर राजनीति की जा रही है लेकिन जो षड्यंत्र भाजपा कर रही है उसमें वह कभी भी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी वर्ग युवाओं महिलाओं के लिए योजना का विस्तार किया जा रहा है और किस तरह से हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बने इसके लिए कार्य किया जा रहा है।

TAGGED: Solan CM sukhwinder singh sukhu
Chandrika March 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भेड़ और गडरिये के बयान पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का पलटवार
Next Article विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण.. सरकार वापिस ले FIR-जयराम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?