By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM बोले…राज्य सचिवालय मिनी हिमाचल, सभी कर्मचारी जनता की आशाओं के अनुरूप करें कार्य
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CM बोले…राज्य सचिवालय मिनी हिमाचल, सभी कर्मचारी जनता की आशाओं के अनुरूप करें कार्य
himachalNews

CM बोले…राज्य सचिवालय मिनी हिमाचल, सभी कर्मचारी जनता की आशाओं के अनुरूप करें कार्य

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/11/22 at 4:23 PM
Share

शिमला :चन्द्रिका (TSN)- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल हुए । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने में सचिवालय कर्मचारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने कहा कि राज्य सचिवालय मिनी हिमाचल है जहां सभी ज़िलों की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि सचिवालय में कार्यरत सभी कर्मचारी हमारे परिवार के सदस्य हैं और उन्हें हिमाचल की जनता की आशाओं के अनुरूप कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारी, महिला और किसान हितैषी सरकार है। प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों के प्रति मानवीय एवं सामाजिक दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके लिए पुरानी पैंशन योजना को लागू किया गया। उन्होंने कहा कि ओपीएस लागू करना संवेदनशील सरकार का संवेदनशील फैसला है और यह निर्णय किसी राजनीतिक लाभ को ध्यान में रखते हुए नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि लम्बे समय तक सेवाएं देने के बाद यदि कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के उपरांत निश्चित आय का साधन न हो तो वे सम्मान से जीवनयापन नहीं कर सकते हैं।

केन्द्र सरकार से विशेष पैकेज की अब कोई आशा नहीं

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केन्द्र सरकार से विशेष पैकेज नहीं मिला है और अब इस पैकेज की कोई आशा नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा के कारण हुए नुक्सान के लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपये के क्लेम नियमानुसार केन्द्र सरकार को भेजे हैं और हिमाचल प्रदेश को उसका जायज हक मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में भाजपा को भी मदद करनी चाहिए।सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण हिमाचल प्रदेश पर आज 75 हजार करोड़ रुपये का ऋण है। राज्य सरकार ने इस मामले पर विधानसभा में एक श्वेत पत्र भी जारी किया है और प्रत्येक हिमाचली पर 1.02 लाख रुपये का कर्ज है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वर्तमान राज्य सरकार कड़े फैसले ले रही है, जिससे आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश समृद्ध बनेगा। उन्होंने कहा कि इन कड़े फैसलों का विरोध भी हो रहा है लेकिन ये फैसले उनके व्यक्तिगत हित के लिए नहीं है बल्कि राज्य के हित में हैं।

नव निर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई गई पद व गोपनीयता की शपथ

इससे पूर्व,मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।संजीव शर्मा ने प्रधान,कमल कृष्ण शर्मा ने महासचिव, रमन शर्मा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष,महेन्द्र सिंह ने उपाध्यक्ष, हुकम सिंह ने संयुक्त सचिव,रामपाल शर्मा ने कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी के 09 सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।वहीं हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री को कर्मचारियों की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और आपदा के दौरान उनके दृढ़ प्रयासों की सराहना की।

TAGGED: Shimla Himachal Pradesh Secretariat Services Employees Organization
Chandrika November 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजपा प्रवक्ता बोले…प्रदेश की कांग्रेस सरकार से कांग्रेस का ही कार्यकर्ता असंतुष्ट
Next Article कारोबारी निशांत शर्मा मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार ने स्टेट्स रिपोर्ट की दायर, 4 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?