मंडी : परी शर्मा- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साफ कर दिया है कि पहले बजट का प्रावधान किया जाएगा तभी उद्घाटन होगें। केवल मात्र उद्घाटन करने और भवन 6-6 साल तक ना बनना उसका कोई औचित्य नही है।
केवल मात्र उद्घाटन करने से ज्यादा समय तक नही रहती राजनीति
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी में आज तीन करोड़ रुपये से निर्मित क्राइम रिस्पांस सेंटर का लोकार्पण किया।उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर कानून व्यवस्था प्रदान करने के लिए शहर में अत्याधुनिक तकनीक युक्त 250 कैमरे स्थापित किए गए हैं । जिससे शहर के आने-वाले वाले स्थलों पर निगरानी की जा सकेगी। व्योमनेत्र चोरी, अपराध नियंत्रण जैसे संदिग्ध मामलों में निगरानी करने में भी सहायक सिद्ध होगा। यह प्रणाली सुंदरनगर में स्थापित इंटैलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ क्लाउड बेसड तकनीक के साथ एकीकृत की गई है। जिससे मंडी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। भविष्य में व्योमनेत्र को ड्रोन के माध्यम से निगरानी और अन्य तकनीक से भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कंट्रोल पोस्ट ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने में व किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया में मददगार साबित होगी। व्योमनेत्र आपातकालीन स्थिति में राहत प्रदान करने में आने वाली समस्याओं का भी समाधान करेगा और त्वरित प्रतिक्रिया प्रदान करने में प्रभावशाली तंत्र प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री का सारा हिमाचल ही होता है घर
मंडी को त्वजों देने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति दृष्किोण से मंडी हमारा घर है और किसी सीएम का कोई क्षेत्र नही होता एक सीएम का सारा हिमाचल ही घर है।
