By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जाम की समस्या को खत्म करने के लिए घुमारवी शहर में अब लगाई जाएगी यलो लाइन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जाम की समस्या को खत्म करने के लिए घुमारवी शहर में अब लगाई जाएगी यलो लाइन
himachalNews

जाम की समस्या को खत्म करने के लिए घुमारवी शहर में अब लगाई जाएगी यलो लाइन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/02/20 at 10:16 PM
Share

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- घुमारवी शहर में यलो लाइन लगाए जाने के लिए निरीक्षण कार्य शुरू हो गया है। यलो लाईन के बाहर जो जगह बचेगी उस जगह पर टाइलें लगाई जाएंगी। टाइल लगाने के बाद स्थानीय दुकानदारों व रिहायशी मकान वालों को अपनी गाड़ी लगाने के लिए उचित पार्किंग योग्य जगह बनाई जाएगी। इस कार्य से नगर परिषद की आय में बढ़ोतरी होगी व जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

जाम से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने किया शहर का निरीक्षण

शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने पहल करते हुए शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान नेशनल हाइवे के अधिकारी भी साथ रहे। घुमारवी शहर के एक छोर से लेकर शहर के दूसरे छोर पुल तक यलो लाइन के लिए जगह चयनित कर ली गई। घुमारवी शहर के बीचों बीच से शिमला- मटौर नेशनल हाइवे गुजरता है। हाइवे के दोनों तरफ दुकाने व रिहायशी मकान हैं। भीड़ भाड़ वाले इस शहर में अक्सर जाम की स्थित बनी रहती है। बाहर से आने वाले लोग बेतरतीब अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। जिस कारण स्थानीय दुकानदारों के साथ राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। बाजार के दो किलोमीटर से ज्यादा हिस्से में अक्सर हादसों खतरा बना रहता है। हादसों से निजात दिलाने व जाम की समस्या को खत्म करने के लिए शहर में अब यलो लाइन लगाई जाएगी। नगर परिषद द्वारा इस कार्य को करने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। लेकिन इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए टैक्सी स्टैंड व ट्राला स्टैंड बड़ी चुनौती होगी।

नगर परिषद द्वारा किए जा रहे निरीक्षण के दौरान ही स्थानीय दुकानदारों व रिहायशी मकान वालों ने विरोध के स्वर उठाना शुरू कर दिए हैं। दुकानदारों का कहना है कि नगर परिषद पहले वाहनों को लगाने के लिए जगह उपलब्ध करवाए। लोगों ने कहा कि जैसे नगर परिषद द्वारा कहा जा रहा है कि दुकान मालिको व रिहायशी मकान मालिको की सुविधा के लिए दुकानों व मकानों के वाहर टाइलें लगाई जाएंगे व पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी तो पहले लोगों की सुविधा प्राथमिकता के तौर पर की जाए उसके बाद यलो लाइन लगाने का काम शुरू किया जाए।

TAGGED: Ghumarwi yellow line
Chandrika February 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नम्बरदारों की नियुक्तियां न होने से नम्बरदार संघ सरकार से नाराज
Next Article CM सुक्खू ने कहा पहले करेगें बजट का प्रावधान, फिर होगें उद्घाटन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?