हमीरपुर :अरविन्द सिंह (TSN)-मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बागी विधायकों पर जमकर तंज कसे ।उन्होंने आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि बागी विधायकों ने चंडीगढ में नए नए अटैची भी पैसों को डालने के लिए खरीदे थे,जिसका हमें भी पता चल गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी यह पैसा छिपाया होगा वह जनता के बीच में बांटा जाएगा।
हमीरपुर जिला के गलोड में चुनावी जनसभा का आयोजन किया जिसमें बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिरकत की। मुख्यमंत्री सुक्खू का कार्यक्रम में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस सुमन भारती, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल वर्मा, अतुल कडोहता, ब्लाक कांग्रेस पृथ्वी चंद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बागियों ने नए अटैची भी पैसों को डालने के लिए खरीदे थे
मुख्यमंत्री सुक्खू ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह भी पता है कि किस बागी ने सरगना से दो अटैची खरीदे थे।मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि आम परिवार का बेटा मुख्यमंत्री तक पहुंचा है और छह विधायकों ने वोट भी नही डाला फिर भी सरकार टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि कभी यह नेता यहां वहा से बयान दे रहे है लेकिन पाप का घडा अभी भरा नही है और जहां भी पैसा छिपाया होगा वह जनता के बीच सारा पैसा बांटा जाएगा।मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि बागी विधायक बार बार बोल रहे है कि मुख्यमंत्री कोई काम नही करते थे लेकिन अभी काफी घोषणाएं करवाई थी और हर काम किया था। सुक्खू ने कहा कि पैसों की खातिर जो व्यक्ति अपने आप को बेचता है उसे कभी माफ नही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एक राज्यसभा की सीट चुराई है इसलिए इन चुनावों में सभी सीटों को कांग्रेस की झोली में डालकर जबाव दिया जाएगा।
जयराम ठाकुर को दिया जबाव… बोले 40 में से कुछ बेईमान बिक गए है
सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर को जबाव देते हुए कहा कि 40 में से कुछ बेईमान बिक गए है लेकिन भगवान ने कांग्रेस का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि तीन आजाद विधायकों के भी इस्तीफे करवा दिए है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तो छह को निष्कासित किया था.सुक्खू ने कहा कि आपदा के समय में लोगों के साथ बीजेपी खडी नही थी और आज महिलाओं के 1500 रूपये रूकवाने के लिए चुनाव आयोग के पास गए है। लेकिन कांग्रेस सरकार सभी महिलाओं को मार्च से जून तक 1500 रूपये देंगे।
