शिमला,संजु चौधरी(TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज सुबह स्वास्थ्य जांच के लिए आईजीएमसी पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने उनका टेस्ट किया,उसके बाद घर भेज दिया. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सुबह 6 बजे पेट में दर्द के चलते आईजीएमसी जांच के लिए आए थे जहां का अल्ट्रासाउंड किया गया और जरूरी टेस्ट किए गए उसके बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह जांच के लिए आए थे उन्हें टेस्ट करवाएं और वापस चले गए हैं वह ठीक है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को सुक्खू बीते साल भी बीमार हो गए थे,उनके पेट में दर्द हुआ था.उसके बाद वह आईजीएमसी में दाखिल रहे और उसके बाद इलाज के लिए दिल्ली एम्स चले गए थे,जहां उनका स्वास्थ्य लाभ हुआ.चिकित्सको की माने तो वह स्वस्थ हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक है यह रूटीन चेकअप बताया जा रहा है.
