शिमला : कमल भारद्वाज (TSN)- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि सरकार-संगठन में सब ठीक है । मुख्यमंत्री का यह बयान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के उस बयान के बाद सामने आया है,जिसमें प्रतिभा सिंह ने कहा था कि सरकार की ओर से एक साल के कार्यक्रम को लेकर उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है ।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस तरह की छोटी-मोटी बातें चलती रहती हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया में कुछ लोग उनके शुभचिंतक हैं,प्रतिभा सिंह से मीडिया ने सिर्फ इसी संदर्भ में सवाल किया था ।सीएम ने कहा कि राज्य सरकार एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला में राज्य स्तरीय समारोह मना रही है। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को सौंपी गई है । राज्य सरकार अपने एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियां को इस समारोह में दर्शाएगी। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली जाकर आला नेताओं को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण देंगे ।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दिल्ली से तेलंगाना जाने का भी प्रोग्राम है। वह तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ।
