By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: उपनिदेशक की कार्यशैली पर उठाए सवाल.प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक कल से काले बिल्ले लगाकर करेंगे डयूटी…
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > उपनिदेशक की कार्यशैली पर उठाए सवाल.प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक कल से काले बिल्ले लगाकर करेंगे डयूटी…
educationhimachal

उपनिदेशक की कार्यशैली पर उठाए सवाल.प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक कल से काले बिल्ले लगाकर करेंगे डयूटी…

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/12/06 at 10:09 PM
Share

बिलासपुर :सुभाष ठाकुर (TSN)- राज्य सरकार की ओर से जारी स्कूल कलस्टर गाईडलाईन में आवश्यक संशोधन किए जाने तक प्राथमिक शिक्षक संघ ने इस संदर्भ में अमल को लेकर की जा रही कार्यवाही का बहिष्कार किया है। संघ का कहना है कि शिक्षा सचिव के साथ हुई वार्ता में उस ओर से जल्द ही संशोधित गाईडलाईन जारी करने के लिए आश्वस्त किया गया है,लेकिन बिलासपुर के प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक द्वारा इस गाईडलाईन पर अमल के लिए दिखाई जा रही जल्दबाजी का कड़ा विरोध करते हैं।

संघ ने उपनिदेशक की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं और विरोधस्वरूप गुरूवार से जिला की सभी प्राथमिक पाठशालाओं में सभी शिक्षक काले बिल्ले लगाकर डयूटी करेंगे।प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा कि यदि 11 दिसंबर तक उपनिदेशक वार्ता के लिए बुलाते हैं और इसमें कोई सहमति बन जाती है तो ठीक है अन्यथा 14 दिसंबर को उपनिदेशक कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षा संघ की जिला बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष एवं राज्य संयोजक रमेश शर्मा ने बुधवार को यहां इंडस्ट्रियल एरिया बिलासपुर स्थित कामधेनू संस्था के रेस्तरां में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जिस तरह से गाईडलाईन लागू करने के प्रति उपनिदेशक ज्यादा ही जल्दबाजी दिखा रहे हैं बेहतर होता यदि वे संघ के साथ एक बार चर्चा कर लेते। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और जब वे पहली दिसंबर को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ शिमला में बैठक में भाग ले रहे थे तो गाईडलाईन पर अमल के लिए बैठकें निर्धारित कर दी। इस पर हालांकि उन्हें लिखित तौर पर अवगत करवाया गया कि संघ की आलाधिकारियों के साथ चर्चा हुई है ,लिहाजा संशोधित गाईडलाईन जारी होने तक इंतजार करना बेहतर होगा, लेकिन मनमाना रवैया अपनाते हुए उपनिदेशक ने एक भी नहीं सुनी। इस पर संज्ञान लेते हुए संघ ने सभी सीएचटी को सूचित कर मीटिंग में भाग न लेने की अपील की और संशोधित गाईडलाईन जारी होने तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। उपनिदेशक ने दो दिसंबर को तीन ब्लॉकों की झंडूता में आयोजित मीटिंग में अनुपस्थित सीएचटी को शो कॉज नोटिस निकाल दिए। इसके अलावा चार दिसंबर को बिलासपुर के ब्वायज स्कूल में हुई दो ब्लॉकों की मीटिंग में अनुपस्थित रहने वाले सीएचटी को भी नोटिस निकाले हैं। इससे उपनिदेशक की ऐसी नकारात्मक कार्यशैली के प्रति सभी सीएचटी में भारी रोष है।

TAGGED: Bilaspur Primary Teachers Association
Chandrika December 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article CM सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले…सरकार-संगठन में सब ठीक….मीडिया में कुछ लोग शुभचिंतक
Next Article जिला पुलिस बद्दी ने हरियाणा और पंजाब पुलिस के साथ मिलकर किया सांझा ऑपरेशन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?