By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा चुनाव में हार की ली जिम्मेदारी..बोले शराफत में रहे इसलिए हारे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा चुनाव में हार की ली जिम्मेदारी..बोले शराफत में रहे इसलिए हारे
himachalpolitical

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा चुनाव में हार की ली जिम्मेदारी..बोले शराफत में रहे इसलिए हारे

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/02/29 at 6:24 PM
Share

शिमला :संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल प्रदेश में तीन दिन तक चला सियासी उबाल अब ठंडा होता हुआ नजर आ रहा है. सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहेंगे.उन्होंने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.अभिषेक मनु सिंघवी की हार की जिम्मेदारी भी ली है.केंद्रीय आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश में उठे सियासी बवाल को थामने के लिए कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को यहां भेजा था. इसके अलावा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सियासी उठापटक को थामने के लिए यहां पहुंचे थे.

बातचीत के बाद मतभेदों को सुलझा लिया गया -डीके शिवकुमार

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि अब सभी कांग्रेस के नेता मिलजुल कर आगे बढ़ेंगे. सरकार और संगठन के बीच में समन्वय स्थापित करने के लिए एक कमेटी का गठन होगा. इस कमेटी में मुख्यमंत्री,उप मुख्यमंत्री, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष के साथ तीन अन्य सदस्य होंगे. इस कमेटी की घोषणा दिल्ली से की जाएगी. डीके शिवकुमार ने कहा कि कुछ नेताओं के आपस में मतभेद थे.बातचीत के बाद इन मतभेदों को सुलझा लिया गया है.अब कांग्रेस पूरी मजबूती से आगे बढ़ेगी और हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीट पर भी जीत हासिल करेगी.

पार्टी की बातें सार्वजनिक मंच पर नहीं करे -भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि नेताओं को यह सख्त हिदायत दी गई है कि पार्टी की बातें सार्वजनिक मंच पर जाकर मीडिया के सामने साझा न करें. उन्हें हर बात को पार्टी प्लेटफार्म पर उठाने के लिए ही कहा गया है.

अपनी गलती के साथ इंटेलिजेंस का भी फैलियर बताया – CM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह शराफत में रहे और इसी वजह से राज्यसभा चुनाव में हार हो गई. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसे अपनी गलती के साथ इंटेलिजेंस का भी फैलियर बताया. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनके खिलाफ षडयंत्र करने की कोशिश की गई. जब वह विधानसभा में अपने चेंबर के अंदर बैठे थे तो उनके इस्तीफे की खबरें फैलाने की कोशिश की गई, जबकि इसमें कोई सच्चाई नहीं थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके इस्तीफे की खबरें इसलिए फैलाई जा रही थी, ताकि बजट पास करते हुए बहुमत काम हो जाए.मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी.

बागी विधायकों को लेकर कहा ये

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के बागी विधायक जनता का विश्वास जीतकर कांग्रेस की टिकट पर आए थे और अब वह जनता को फेस नहीं कर सकेंगे.हालांकि मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनके यह अयोग्य विधायक उनके बड़े और छोटे भाई हैं. ऐसे में अगर वह वापस आना चाहते हैं,तो कांग्रेस के विचारधारा से जुड़ सकते हैं.

TAGGED: Shimla congress senior leaders
Chandrika February 29, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विद्युत बोर्ड की वेबसाइट या काउंटर पर जमा करवाने पड़ेंगे बिल…एप्प से नहीं होगी बिल पेमेंट
Next Article BJP विधायकों का निष्कासन राजनीति से प्रेरित..सरकार को बचाने के लिए हुआ सारा घटनाक्रम -जयराम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुटलैहड़ में जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ: विधायक विवेक शर्मा ने 25 परिवारों को दिए सहायता चैक

Ago

गेयटी थिएटर में जीवंत होगी रंगकर्मियों की कहानी, मंचित होगा “रंगमंच का आखिरी दिन”

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?