मंडी/परी शर्मा: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र सराज के जंजैहली में 29 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न परियोजनाओं के 14 उद्घाटन और 2 शिलान्यास किए। जयराम ने कहा कि सराज विधानसभा में पांच सालों में ऐतिहासिक विकास किया है और जंजैहली क्षेत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानचित्र में आ रहा है।
उन्होंने सराज विधानसभा के जंजैहली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की दूसरी व तीसरी मंजिल, लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, लोक निर्माण विभाग के वृत कार्यालय, इंडोर खेल हाल, राजकीय सेरीकल्चर केंद्र, बागाचनोगी, नए वन्य प्राणी वन मंडल, बॉयोवर्सिटी पार्क, भुलाह, वन इंटरपरेटेशन सैंटर शैटाधार का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त जंजैहली में ही नेचर पार्क खोडाथाच और खौली का शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सराज विधानसभा में पांच सालों में ऐतिहासिक विकास किया है जो सुविधाए सराज में सही मायने में होनी चाहिए थी उनको लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। जंजैहली में 29 करोड़ रुपयें की लागत से विभिन्न परियोजनाओं के 14 उद्घाटन और 2 शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जंजैहली क्षेत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानचित्र में आ रहा है।
