मंडी/परी शर्मा: मंडी के विपशा सदन मंडी मे कल हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री की एक शाम मण्डी के कर्मचारियों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रह है। इस कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम मे प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों को लगभग 1500 करोड़ के वितीय एवं अन्य लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व अभिनंदन किया जाएगा और कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों एवं समस्याओं पर भी चर्चा करके उनका उचित हल निकाले जाने का प्रयास किया जाएगा।
CM की एक शाम मंडी कर्मचारियों के नाम, विपाशा सदन में किया जाएगा कार्यक्रम
Leave a comment
Leave a comment
