By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM डरा-धमका कर चाहते थे निर्दलीय विधायक हर मुद्दे पर करे सरकार का समर्थन-जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CM डरा-धमका कर चाहते थे निर्दलीय विधायक हर मुद्दे पर करे सरकार का समर्थन-जयराम ठाकुर
himachalpolitical

CM डरा-धमका कर चाहते थे निर्दलीय विधायक हर मुद्दे पर करे सरकार का समर्थन-जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/06/18 at 9:33 PM
Share

हमीरपुर :चन्द्रिका(TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा में कहा कि सरकार की तानाशाही के कारण निर्दलीय विधायकों को इस्तीफ़ा देना पड़ा। मुख्यमंत्री सत्ता की ताक़त का दुरूपयोग करके निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल करना चाहते थे।सत्ता के दम पर सभी निर्दलीय विधायकों को भी डराया धमकाया गया।कांग्रेस के राज्यसभा का चुनाव हारने के बाद निर्दलीय विधायकों पर मुक़दमे हुए। उन्हें जेल भेजने की साज़िशें हुई।उनके परिवार के लोगों पर,रिश्तेदारों पर भी मुक़दमे हुए। समर्थन न देने पर सत्ता के दम पर ऐसा दमन आज तक किसी ने नहीं देखा, न सुना। सुक्खू सरकार से प्रताड़ित होकर आशीष समेत तीनों विधायकों ने अपनी विधायकी छोड़ दी। यह प्रताड़ना उन्हें हमीरपुर के हितों में आवाज़ उठाने पर चुकानी पड़ी। विकास के कामों को बहाल करने की माँग सरकार को रास नहीं आई।

भाजपा ने इसीलिए दिया सभी को टिकट

जयराम ठाकुर ने कहा कि निर्दलीय विधायक का मतलब होता है वह किसी भी दल का मुद्दों पर सहयोग करे, लेकिन सरकार चाहती है कि वह सरकार के हिसाब से काम करे नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। कांग्रेस के राजसभा प्रत्याशी जो कि सुक्खू सरकार के फ़ैसलों के ख़िलाफ़ केस लड़ चुके थे,हिमाचल से जिनका कोई वास्ता नहीं था, उन्हें वोट न देने पर सरकार द्वारा इन विधायकों को प्रताड़ित किया गया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपने क्षेत्र के लोगों के हितों की आवाज़ उठाने के लिए आशीष समेत सभी नेताओं को विधायक छोड़नी पड़ी। राज्यसभा में भाजपा के प्रत्याशी को वोट देने के कारण उन्हें इतनी प्रताड़ना झेलनी पड़ी। भाजपा ने इसीलिए सभी को टिकट दिया है।उन्होंने कहा कि हमीरपुर के लोगों का प्रेम और आशीर्वाद आशीष के साथ है वह भारी से भारी मतों से फिर से विजयी होंगे।इस मौक़े पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर,प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, रणधीर शर्मा, त्रिलोक जम्वाल, सुधीर शर्मा समेत, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

किसान सम्मान निधि की किश्त जारी

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया और सभी देशवाशियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस बार 9 करोड़ 26 लाख से ज़्यादा किसानों को 20 हज़ार करोड़ रुपए सीधे खाते में डाले गये। इसके पहले 16 किश्तों में किसानों के खाते में 3.04 लाख करोड़ रुपए पहले से डाले जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के किसानों, ग़रीबों,युवाओं और महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

TAGGED: Hamirpur opposition leader JaiRam thakur
Chandrika June 18, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश कैबिनेट बैठक में विभिन्न पदों को भरने की मंजूरी… बैठक में ये हुए अहम फैसले
Next Article पंडोह डैम से कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी… ब्यास नदी के किनारे जाने से करें परहेज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर बाईपास से ईको वैन चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Ago

नेशनल हाईवे पर ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, मंडी के दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Ago

कुुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ago

चिंतपूर्णी बाजार में स्मार्ट मीटर अभियान तेज, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शुरू हुई स्थापना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?