शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश में 2 साल से खाली पड़े पदों को समाप्त करने पर सियासत गरमा गई है। इस फैसले से एक बार फिर से सरकार घिर गई है।वही फाजियत होने के बाद सरकार द्वारा एक ओर अधिसूचना जारी की जिसमे अब ये कहा गया कि ऐसे पदों को खत्म किया गया जिनकी आज के समय मे जरूरत नही है।
अगले बजट में नए सिरे से किए जायेगे क्रिएट
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने मीडिया के सामने आकर सफाई दी है।उन्होंने कहा कि ऐसे पद खत्म किए जा रहे हैं जिनकी आज कोई जरूरत नहीं है।उन्होंने कहा कि पद खत्म करने वाली चिट्टी के साथ वित्त विभाग ने दूसरे ऑर्डर भी किए, जिसमें विभिन्न विभागों से पूछा गया कि आज के हिसाब से किन किन पदों की जरूरत है और कौन कौन से पद चाहते हैं। ऐसे पद अगले बजट में क्रिएट किए जाएंगे। मगर इस चिट्ठी का सोशल मीडिया में कोई जिक्र नहीं है।
20 सालों से खाली चल रहे थे कुछ पद
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाप्त किए जा रहे कुछ पद ऐसे है, जो 20 सालों से खाली थे।उन्होंने कहा टाइपिस्ट जैसे पदों की आज जरूरत नहीं है।इन पदों को क्लर्क,जेओए आईटी जैसे में तब्दील किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह रूटीन चिट्ठी है।पूर्व की सरकारों में भी निकलती रही है।पूर्व भाजपा सरकार में भी ये ऑफिशियल ऑर्डर होते थे।
