विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के भरवाई में गुरुवार को कमान अधिकारी 6एचपी(1)सीओवाई एनसीसी ऊना कर्नल एम.बी वानखेड़े ने राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं का दौरा किया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा ओर स्टाफ सदस्यों ने उनका स्वागत किया। कर्नल एम.बी वानखेड़े ने स्कूल में एनसीसी कैडेट्स से मुलाकात की ओर उन्हें एकता और अनुशासन के महत्व के बारे में बताया।
इसके अलावा एनसीसी कैडेट्स को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के बारे में भी जानकारी दी। सभी एनसीसी कैडेट्स कमान अधिकारी से मिलकर बहुत उत्साहित थे। इस अवसर पर उनके साथ सूबेदार सुनील कुमार, हवलदार विकास भी मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा ने कमान अधिकारी का स्कूल आने और स्कूल के एनसीसी कैडेट्स को जागरूक करने के लिए धन्यवाद किया। प्रधानाचार्य के साथ एनसीसी ऑफिसर ललित मोहन ओर वोकेशनल टीचर किशन चंद, प्रवक्ता राकेश कुमार, सुनील कुमार,राजीव कौशल ,राजीव कुमार, संदीप कुमार, धीरज दत्त ,संजीव कुमार , बलभद्र ओर अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे
