सोलन/योगेश शर्मा: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए सोलन पहुंचे अरविंद केजरीवाल के रोड शो में खूब हंगामा हुआ। इस दौरान उनके समर्थकों की काफी भीड़ भी रही। हालांकि रोड शो के दौरान पंजाब से ईटीटी अध्यापकों वहां पहुंच गए और अरविंद केजरीवाल से बात करनी चाही, लेकिन उनसे बात न होने पर वे हाथों में बैनर लेकर केजरिवाल और भगवंत मान की तरफ नारेबाजी करने लगे। ऐसे में वहां खड़े आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन लोगों के साथ बहस करनी शुरू कर दी। माहौल इतना तनावपूर्ण हुआ कि अरविंद केजरीवाल को रोड शो छोड़कर वापस जाना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
अरविंद केजरीवाल यह कहते हुए नजर आए कि ये लोग भाजपा कांग्रेस के गुंडे है, जो माहौल बिगाड़ने आए हैं। वहीं जिन अध्यापकों द्वारा अपनी मांग को लेकर नारेबाजी की जा रही थी, उनको पुलिस ने हिरासत में लिया है। अध्यापकों ने कहा कि चाहे उन्हें गोली मार दी जाए लेकिन उनकी मांग की ओर ध्यान दिया जाए। पंजाब से आए ईटीटी अध्यापकों का कहना है कि पंजाब में 6 साल की सर्विस उनकी खत्म की जा चुकी है और देश भर में यह पहली भर्ती है। जिस पर डबल प्रोवेशन लगाया गया है। वह मजबूर हो चुके हैं इसीलिए हिमाचल में लोगों को जागरूक करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में 180 ईटीटी अध्यापकों के साथ गैरकानूनी तरीके से धक्का किया जा रहा है जो कि गलत है। मांगे पूरी होने का वादा पंजाब सरकार ने उनके साथ किया था लेकिन उसको पूरा नहीं किया जा रहा है।

