संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश ने नशा तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन पुलिस इन नशा तस्करों पर नकेल कस रही हैं और इन्हें गिरफ्त में लेने का काम किया जा रहा हैं। प्रदेश में बढ़ते नशे को कम करने के लिए आम जनता को भी नशा तस्करी को रोकने में मदद करने की अपील प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा में की हैं। सुदर्शन शर्मा ने कहा कि हिमाचल पंजाब सीमा पर बढ़ती मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रशासन की पैनी नज़र बनाए हुए हैं। इस पर नियंत्रण करने के लिए हिमाचल की सुक्खू सरकार प्रशंसनीय कदम उठा रही हैं। नशे की तस्करी से अधिकतम अभिभावक अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति चिंतित हैं।
प्रदेश प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बताया कि जब तक आम जनमानस नशा तस्करी रोकने के मामले में सरकार का सहयोग नहीं करेगा तब तक नशाखोर तस्करों को पकड़ पाना असंभव हैं। विशेषकर जब से हिमाचल में कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने सत्ता संभाली हैं नशाखोर तस्करों पर हिमाचल की पुलिस ने अपनी मुस्तैदी से शिकंजा कसा हैं जो कि एक प्रशंसनीय कदम हैं। किसी भी देश का उज्जवल भविष्य उसका युवा वर्ग होता है जब युवा ताकतवर होगा राष्ट्र अपने आप ताकतवर होगा।
प्रदेश प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने विशेषकर तीन ज़िले जिनमें मुख्यतः कंगड़ा ,ऊना,चंबा की सीमाओं पर अत्यधिक आधुनिक तकनीक से लैस हाईटेक ख़ुफ़िया अभियान चला कर अन्य राज्यों से तस्करी रोकने की ज़रूरत हैं। विशेषकर ज़िला कांगड़ा ओर ऊना के एसपी ने हाल ही में नशा तस्करों के सरग़नों को पकड़ने में सफलता हासिल की हैं, जिसके लिए हिमाचल पुलिस विभाग बधाई का पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मैं उनके प्रयास के लिए आम जनता की ओर से धन्यवाद करता हूं।
