बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- माप तोल विभाग बिलासपुर ने नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा है। विभाग की ओर से बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना में कार्रवाई के दौरान 70 हजार रुपये जुर्माना राशि वसूल की है। वहीं, आगामी भविष्य में संबधित लोगों को चेतावनी दी गई है।
बिलासपुर सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान विभाग प्रवीण सिऊटा ने बताया कि एलएम एक्ट के तहत आठ हजार और पीसी रूल्स के तहत 62 हजार की जुर्माना राशि वसूल की गई है। उन्होंने बताया कि लगातार उपभोक्ताओं के अलावा दुकानदारों को भी जागरूक किया जाता है। वहीं, आगामी भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है।
