By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: किरतपुर मनाली फोरलेन निर्माण में देरी को लेकर कम्पनियों की लगी क्लास
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > किरतपुर मनाली फोरलेन निर्माण में देरी को लेकर कम्पनियों की लगी क्लास
himachalNews

किरतपुर मनाली फोरलेन निर्माण में देरी को लेकर कम्पनियों की लगी क्लास

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/08/28 at 10:40 AM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कीरतपुर मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट में हो रही देरी को लेकर यहां निर्माण कार्य में लगी कंपनियों को एनएचएआई के आरओ ने देरी को लेकर जमकर फटकार लगाई है।एनएचएआई के आरओ शिमला का कार्यभार सम्भालने के बाद मंगलवार को कर्नल अजय सिंह बरगोती ने कीरतपुर से लेकर मनाली तक का दौरा किया और चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। उनके साथ प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

NHI के आरओ कर्नल अजय सिंह बरगोती ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

आरओ कर्नल बरगोती ने सबसे पहले नागचला से पंडोह तक केएमसी कम्पनी द्वारा किए जा रहे कार्य पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। यहां मंडी बाईपास के काम में कम्पनी प्रबंधन द्वारा बरती जा रही कोताही और लेटलतीफी को लेकर जमकर फटकार लगाई और इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बता दें यहां पर फोरलेन का काम सबसे धीमी गति से चला हुआ है।इसके बाद पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट का कार्य कर रही शाहपुरजी पलोनजी व एफकॉन्स के कार्य में भी कई खामियां पाई और देरी को लेकर जबाव तलब किए। यहां पर भी फोरलेन प्रोजेक्ट का कुछ काम पिछले करीब तीन महीनों से रुका हुआ है। कर्नल बरगोती ने इसे भी जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

बरसात से हुए नुकसान का भी लिया जायजा,स्थाई समाधान के दिए निर्देश

एनएचएआई के आरओ कर्नल अजय सिंह बरगोती ने बरसात के कारण फोरलेन प्रोजेक्ट को हुए भारी नुकसान का भी जायजा लिया।उन्होंने यहां हुए नुकसान को लेकर बनाई जा रही डीपीआर को जल्द से जल्द बनाकर मंत्रालय को भेजने के निर्देश दिए।उन्होंने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी को निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट रिपोर्ट स्थाई समाधान के साथ बनाई जाए ताकि भविष्य में नुकसान की सम्भावना कम हो और लोगों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिले।इसके अलावा कंपनियों का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई के लिए सभी को दिल्ली भी बुलाया,जहां उच्चाधिकारियों के साथ इस संदर्भ में बैठक करके समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।बता दें कि यहां पर बरसात के कारण जो नुकसान हुआ है उसका अभी तक न तो एनएचएआई भरपाई कर पाई है और न ही इंश्योरेंस कम्पनियां।इस कारण निर्माण कार्यों में लगी कम्पनियां भी आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रही हैं। लेकिन आरओ ने इसके समाधान का भरोसा दिलाया है।

ठेकेदारों ने भी लगाई गुहार,कम्पनियों को फिर लगी फटकार:

पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट के ठेकेदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी आरओ कर्नल बरगोती से मुलाकात की और उन्हें उनकी बकाया पेमेंट का भुगतान करवाने की गुहार लगाई।इस पर आरओ कर्नल बरगोती ने शाहपुरजी पलोनजी और एफकॉन्स कम्पनी को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए। बता दें कि पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट में काम कर रहे 50 से अधिक ठेकेदारों का लगभग 50 करोड़ की देनदारी देने को है। यहां दो कम्पनियों की आपसी लड़ाई के कारण यह भुगतान नहीं हो रहा है और ठेकेदारों ने हड़ताल करके काम बंद कर दिया है।काम बंद होने को लेकर भी आरओ शिमला ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।

TAGGED: Mandi Kiratpur Manali four lane
Chandrika August 28, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्कोडी चौक से बस स्टॉपेज हटाए जाने पर जनता हुई उग्र..सैंकड़ों महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली
Next Article IGMC अस्पताल के RKS कर्मचारियों की 6 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?