राहुल चावला,धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हिमालया रेहनुमा कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए से डॉ. अतुल गुप्ता,टांडा चाईल्ड स्पेसलिस्ट व विशेषज्ञ डॉ अंशुल ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जानकारी देते हुए कहा कि रूमेटोलॉजी पर पहली बार कॉन्क्लेव किया जा रहा है जिसमें गठिया व अन्य बीमारियों को डॉक्टरों को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जोड़ों में दर्द आम समस्या हैं, जोड़ो में दर्द होने से जोड़ खराब हो जाते हैं तो ऐसे में उन्हें समय पर ईलाज मिल सकें, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ये बीमारी 10 हजार में से किसी एक को होती हैं तो समय पर पहचान नहीं मिल पाती हैं। उन्होंने कहा जोड़ो में दर्द, मुह सुखना, चमड़ी में रेस, किडनी खराब हो सकती हैं, ऐसे में डॉक्टरों को भी पता होना चाइए कि ये बीमारी हैं। ऑटो इम्यून बीमारियां इन्हें कहा जाता हैं। जो बीमारियों से लड़ती है, लेकिन ऐसी बीमारी में बॉडी के पार्ट को कीटाणु खराब करने की कोशिश करते हैं। इस बीमारी को इलाज करने के लिए बहुत सी तकनीक भी इजाद हुई हैं और सही से उपचार होता हैं ।
उन्होंने बताया कि पीजीआई रूमेटोलॉजी के हेड, गंगा राम अस्पताल, एम्स बिलासपुर, टांडा मेडिकल कॉलेज सहित देश के बड़े संस्थानों से डॉक्टर कल धर्मशाला आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टूडेंट से लेकर डॉक्टरों को अधिक जानकारी प्रदान की जाएगी। हिमाचल में एम्स बिलासपुर व पीजीआई में ईलाज हर समय किया जाएगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से भी इसमें सहयोग किया जा रहा हैं।
उन्होंने डॉक्टरों के बाहर जाने के सवाल पर कहा कि देश को रिसर्च ओरिएंटेड होने की जरूरत होनी चाहिए जिससे लोग यहां पर ही सर्व करने को अधिक महत्व दे सकें।
