नालागढ़:जगत सिंह (TSN)-जैसे-जैसे लोकसभा चुनावों की तारीख नजदीक आ रही है,वैसे-वैसे हिमाचल प्रदेश में भी चुनावी सरगर्मियां तेज हो रही है.इसी के चलते बहुजन समाज पार्टी भी मैदान में आ चुकी है और कांग्रेस और भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करने बात कह रही है।
बता दें कि बहुजन समाज पार्टी द्वारा दून विधानसभा क्षेत्र में एक लोकसभा स्तरीय बैठक आयोजन किया गया था.बैठक लोकसभा शिमला से प्रभारी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जहां विस्तार से चर्चा की गईं। वहीं 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉक्टर बी आर अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम को लेकर भी निर्णय लिया गया ।विक्रम सिंह ने कहा कि चाहे देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही हो या भाजपा की सरकार रही है उनके द्वारा बाबा साहब द्वारा संविधान के माध्यम से दिए गए कमजोर, असहाय, गरीब वर्ग के लोगों को आरक्षण को खत्म करने की कोशिश की जा रही है और बाबा साहेब के सपनों को साकार होने नहीं दिया गया है.उन्होंने कहा कि बाबा साहब को मात्र वोट बैंक के लिए ही कांग्रेस और भाजपा इस्तेमाल करती है और जब बाबा साहब के सपनों की बात आती है तो उनके सपनों को तोड़ने की दोनों ही पार्टियों द्वारा कोशिश की जाती है।उन्होंने कहा है कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से जो मजदूर कमजोर वर्ग के लोगों के लिए काम किया था,उन्हें अभी तक पूर्ण तौर पर लागू नहीं किया गया है.जिसके चलते हिमाचल प्रदेश में भी एससी एसटी ओबीसी के लोगों के लिए नौकरियों में भी अब घोटाले हो रहे हैं.उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को कांग्रेस और भाजपा की जन विरोधी नीतियों के लिए जागरूक किया जाएगा और बताया जाएगा कि किस तरह केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की कांग्रेस की सरकार कैसे 10 गारंटीयों के नाम पर लोगों को लालच देकर सत्ता में आती है और सरकार के ढ़ेड वर्ष पूरे होने के बाद भी एक भी गारंटी पूरी करने में नाकाम साबित होती है।
