By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मुंबई से लाया रक्षा सूत्र ही बन रहा भाजपा के गले की फांस-विधायक चंद्रशेखर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मुंबई से लाया रक्षा सूत्र ही बन रहा भाजपा के गले की फांस-विधायक चंद्रशेखर
himachalpolitical

मुंबई से लाया रक्षा सूत्र ही बन रहा भाजपा के गले की फांस-विधायक चंद्रशेखर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/04/12 at 9:28 AM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा के लिए जो रक्षा सूत्र भाजपा मुम्बई से लेकर आए हैं वह आने वाले समय में उनके लिए ही गले की फांस बनेगा। क्योंकि अभी तक कांग्रेस तो उनके खिलाफ किसी प्रकार की बयानबाजी नहीं कर रही लेकिन पूरा सोशल मीडिया उस सूत्र के तार तार जनता के सामने रख रहा है। यह तंज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व मंडी जिला के धर्मपूर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने मंडी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर कसा।

कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मंडी के गांधी भवन में एक पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा को खूब आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिस रक्षा सूत्र के बल पर वह मंडी लोकसभा को जीतने का दम भर रहे हैं आने वाले समय में तार तार हो जाएगा और कांग्रेस लोकसभा की चारों सीटों को जीतेगी। उन्होंने कहा कि मंडी की जागरूक जनता ही रस्सी के रेशे खोलने में जुट गई है। उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा की जनता का मजाक किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। चंद्र शेखर ने कहा कि मुझे कंगना पर दया आती है कि उसे तो अभी तक बूथों का पता भी नहीं होगा लेकिन इस चक्कर में जयराम बूथ-बूथ घूम कर अपना पाठ ही ना भूल जाएं।

जयराम खुद कर रहे नेतृत्व को खत्म

वहीं पत्रकार वार्ता के दौरान चंद्रशेखर नेता प्रतिपक्ष पर भी जुबानी हमले बोलते हुए कहा कि प्रदेश में आज तक अपना ही कैडर समाप्त करने वाला नेता पहली बार देखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम ने पहले अपनी पार्टी के शिर्ष नेतृत्व को समाप्त किया और आज अपनी लाज बचाने के लिए उन्हीं नेताओं की शरण में जा रहे हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि प्रदेश में हाल ही में घटित प्रक्रिया से लगता है कि किसी नेता को सत्ता का चस्का लग गया है और वह इसे बार बार पाने की लालसा में राजनीतिक उठापटक में ही लगे हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अब कुछ नहीं होने वाला है अब प्रदेश में भाजपा बस छांछ मथने में लगी है जिससे कुछ नहीं निकलेगा।

हमें भी किए गए खरीदने संबंधी व्हाट्सएप कॉल

वहीं पूछे गए सवाल के जवाब में कांग्रेस विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि प्रदेश में कुर्सी के लिए नेताओं व विधायकों को खरीदने का दौर शुरू हुआ है जो कि निंदनीय है।उन्होंने बताया कि उन्हें भी व्हाट्सएप पर कॉल आई लेकिन उन्होंने अपने सिद्धांतों का हवाला देते हुए इससे साफ इनकार कर दिया।उन्होंने बताया कि इस बारे में सरकार को शिकायत की गई है जिस पर कार्यवाही होते ही कुर्सी की खरीद फरोख्त करने वालों का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने की नाकाम कोशिश की जा रही है।

TAGGED: Mandi congress MLA Chandrashekhar
Chandrika April 12, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस व भाजपा मात्र वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करती है बाबा साहेब का नाम : बसपा
Next Article शिमला के पुराने बस अड्डे पर HRTC बसों की भिड़ंत…दो लोग घायल, ड्राइवर फरार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?